फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: सुबह की भूख हो या शाम की चाय, दोनों टाइम परफेक्ट रहेंगे बेसन से बनें अप्पे, जानें बनाने की विधि

Fri, 11 Mar 2022 11:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
appe - फोटो : instagram
टी टाइम में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन हो या फिर सुबह की भूख। दोनों ही समय के लिए अप्पे परफेक्ट लगते हैं। लेकिन अगर आप सूजी के अप्पे खाकर बोर हो गए हैं। तो आज हम अप्पे बनाने की नई रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे बनाना भी सूजी जितना ही आसान है।इन अप्पे को बेसन से तैयार करना है। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें बेसन से बनें अप्पे। 
विज्ञापन

2 of 5
besan - फोटो : सोशल मीडिया
बेसन से अप्पे बनाने के लिए सामग्री
बेसन एक कप, राई एक चम्मच, अदरक के कुछ टुकड़े, करी पत्ता, हरी मिर्ची दो से तीन, नींबू का रस, फ्रूट साल्ट, तेल, नमक स्वादानुसार। अदरक और हरी मिर्ची को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
विज्ञापन

3 of 5
appe - फोटो : instagram
बेसन से अप्पे बनाने की विधि
अप्पे बनाने के लिए किसी बर्तन में बेसन को छानकर रख लें। फिर इसमे अदरक और हरी मिर्ची का पेस्ट बनाकर डालें। साथ में दो चम्मच तेल, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक डालें। सबको अच्छे तरीके से मिला लें। अब बेसन में पानी डालें और घोल तैयार करें। ध्यान रहे कि घोल ना ज्यादा पतला हो ना ज्यादा मोटा। बस इस बेसन के घोल को पंद्रह से बीस मिनट के लिए रख दें। फिर इस घोल में इनो पाउडर मिला दें। 

4 of 5
appe - फोटो : instagram
अब अप्पे के पैन को गैस पर चढाएं और इसके हर खांचे में तेल की कुछ बूंदे डालें। किसी पैन में राई और करी पत्ता को फ्राई कर लें। अब अप्पे के पैन में थोड़ा सा बेसन का घोल डालें। फिर इसके ऊपर फ्राई किया हुआ राई और करी पत्ता डालें। फिर इसके ऊपर बेसन के घोल को डालें और सेंकने के लिए रख दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अप्पे - फोटो : Amar ujala rasoi se
कुछ देर बाद अप्पे को चेक कर पलटकर सेंक लें। तैयार हैं आपके टेस्टी अप्पे। इन्हे आप चटनी के साथ सर्व करें। ये स्नैक्स टी टाइम से लेकर सुबह के नाश्ते के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें