फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहसुन करता है रामबाण का काम, ये 7 फायदे यकीनन नहीं जानते होंगे आप

Thu, 01 Feb 2018 08:10 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
garlic
कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा हो या डायबिटीज के मरीज हों, डाइट में लहसुन का सेवन न सिर्फ सर्दियों बल्कि हर मौसम में बेहद फायदेमंद है। लहसुन के फायदे के बारे में आयुर्वेद के साथ-साथ अब एलोपैथिक विशेषज्ञ भी समझते हैं। यही वजह है कि चिकित्सक अक्सर डाइट में लहसुन के सेवन को फायदेमंद बताते हैं। आइए जानें क्या हैं लहसुन खाने के फायदे।
विज्ञापन

2 of 7
garlic
​कैंसर से लड़ने में है मददगार 

लहसुन शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है और कैंसर जैसे गंभीर रोग से लड़ने में शरीर की मदद करता है। चिकित्सिक पैनिक्रयाज, कोलोक्टोरल, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर में लहसुन के कच्चे जवे खाने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
प्याज लहसुन
ब्लड क्लॉटिंग में फायदेमंद

लहसुन का सेवन उन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं जिनका खून अधिक गाढ़ा होता है। यह ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है, खून पतला करता है और रक्त प्रवाह सुचारू करता है।
 

4 of 7
pregnant woman
गर्भावस्था में फायदेमंद

गर्भावस्था के दौरान लहसुन का नियमित सेवन मां और शिशु, दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह गर्भ के भीतर शिशु के वजन को बढ़ाने में सहायक है।
विज्ञापन

5 of 7
garlic
संक्रमण से बचाता है लहसुन

लहसुन के सेवन से शरीर में टी-सेल्स, फैगोसाइट्स, लिंफोसाइट्स आदि प्रतिरोधी तत्व बढ़ते हैं और शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार के संक्रमण का प्रभाव शरीर को तुरंत नहीं होता।

 
विज्ञापन

6 of 7
xfgv
दांतों के दर्द में फायदेमंद

लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में आराम मिलता है। इसके लिए लहसुन को लौंग के साथ पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। तैयार पेस्ट को दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगा कर छोड़ दें। कुछ देर में आपको दर्द में आराम मिलेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
garlic
दिल की सेहत के लिए है अच्छा

लहसुन आपके दिल को फिट रखने में मदद करता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में गुड कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं जिनसे बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में आसानी होती है। हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को प्रतिदिन कम से कम लहसुन की फली जरूर खाने चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें