फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाने से लेकर खूबसूरती बढ़ाने में नींबू पानी का सेवन है बेहद फायदेमंद

Sun, 10 Nov 2019 10:02 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नींबू पानी एक ऐसा पेय है जिसे पीना सभी पसंद करते हैं। इसका सेवन करना हमारे सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। नींबू पानी में मौजूद पोषक तत्व मनुष्य के शरीर का स्वस्थ्य बनाए रखने में बहुत मदद करते हैं। विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर से परिपूर्ण नींबू हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ात है। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर का पाचनतंत्र ठीक रहता है और कई बीमारियों के होने का खतरा भी दूर होता है। लेकिन इसके ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की कमी, डिहाइड्रेशन जैसे समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सीमित तौर पर ही इसका प्रयोग करना चाहिए ताकि ये सिर्फ आपको फायदा दे न कि नुकसान। आइए जानते हैं क्या है नींबू पानी पीने के फायदे...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पाचन तंत्र के लिए
पाचन तंत्र को सही रखने में नींबू पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है। रोजाना सुबह नींबू पानी पीने से पाचन क्रिया को सही रखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
नींबू - फोटो : amar ujala
ऊर्जावान बने रहने के लिए
भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति चाहता है कि वह ऊर्जावान बना रहे। हर सुबह नींबू पानी का सेवन कर शरीर को उचित ऊर्जा दिलाई जा सकती है। यही नहीं नींबू पानी के पीने से मूड हल्का हो जाता है जिससे तनाव से लड़ने में सहायता मिलती है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
त्वचा में निखार के लिए
त्वचा में अगर आप निखार चाहते हैं तो आप रोज सुबह नींबू पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू पानी का सेवन से चेहरे के दाग धब्बें और झुर्रियां दूर हो जाती हैं। चमकदार त्वचा के लिए नींबू पानी काफी मददगार साबित होता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रोग प्रतिरोधक क्षमता
नींबू पानी के रोजाना सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। नींबू में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वजन कम करने में
अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो नींबू पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, नींबू में मौजूद पेक्टिन फाइबर की वजह से शरीर को भूख महसूस नहीं होती है। जिस वजह से इंसान असमय स्नैक्स इत्यादि नहीं खाता है। वहीं नींबू पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर वजन कम करने में मददगार साबित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें