सिंघाडें का आटा और मूंगफली के लड्डू बनाने की विधि
लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले 3-4 कप भूने हुए मूंगफली के दाने को मिक्सी में पीस लें। अब घी को गर्म करें और फिर उसमें 3-4 कप सिंघाड़े का आटा डालकर तब तक पकाएं जब तक वह सुनहरे रंग का न हो जाएं। जब यह आटा भून जाए तब इसमें 2 चम्मच घी डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस आटे में पिसी हुई मूंगफली डालकर 2 मिनट तक पकाएं। अब जब मूगंफली भी भून गई है तो इसमें थोड़ा सा नारियल का बुरादा डालकर इसे भी अच्छे तरह से भून लें।
नारियल के भून जाने के बाद आप इसमें 1.5 कप चीनी पाउडर और 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर डालकर फिर से भून लें। चीनी डालने के बाद यह थोड़ा सूखने लगता है , इसलिए इसमें ऊपर से 1 बड़ा चम्मच घी डालकर कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे लड्डू बना लें। जब लड्डू बनकर तैयार हो जाएं तब इसे नारियल के बुरादे में डाल लें ताकि नारियल का बुरादा लड्डू पर अच्छे से चिपक जाएं। अब इसी तरह से सारे लड्डू बना लीजिए।