भारत में हर सप्ताह, हर महीने और हर साल कई त्योहार आते हैं, जिन्हें यहां रहने वाले लोग बड़ी ही धूमधाम से और भाईचारे के साथ मनाते हैं। अब जैसे हरतालिका तीज को ही ले लीजिए। हर साल आने वाला ये त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास दिन होता है, क्योंकि इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत जो रखती हैं। ये व्रत बेहद कठिन होता है, बावजूद इसके महिलाएं इस व्रत को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ रखती हैं और फिर सौभाग्यावती रहने का वरदान भी प्राप्त करती हैं। लेकिन इस दिन महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान भी रखना पड़ता है, क्योंकि जरा सी गलती आपको दिक्कत में डाल सकती है। पुराणों में तीज व्रत के लिए कई नियम भी बताए गए हैं। इसलिए इस दिन कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन आपको कौन से काम नहीं करने चाहिए, ताकि कुछ दिक्कतें न हो।