फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2021: इस टीचर्स डे अपने अध्यापकों को भेजें ये खास संदेश, पुरानी यादें हो जाएंगी ताजा

Sun, 05 Sep 2021 12:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
शिक्षक दिवस 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
एक बच्चा जब इस दुनिया में जन्म लेता है, तो इसके बाद उसके कई रिश्ते-नाते जुड़ते है। माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी, भाई-बहन जैसे नाजाने कितने रिश्तों के इर्द-गिर्द बच्चे की दुनिया घूमती है। रोजाना इन रिश्तों से उसका सामना होता है और इन्हीं के साथ उसकी दुनिया भी आगे बढ़ती है, लेकिन इसके अलावा एक और शख्स होता है, जो एक बच्चे के सुनहरे भविष्य के लिए उसके वर्तमान को सुधारता है और वो है बच्चे के शिक्षक। एक बच्चे के जीवन में उसके टीचर का अहम रोल होता है, जिसे वे बखूबी निभाते भी हैं और हर साल शिक्षकों के सम्मान में 5 सितंबर के दिन टीचर्स डे भी मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने टीचर्स को शुभकामनाएं संदेश भी भेजते हैं। अगर आप भी इस बार अपने शिक्षक को खास संदेश भेजना चाहते हैं, तो आप अगली स्लाइड्स में दिए हुए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं, जो आपके टीचर को पसंद आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
शिक्षक दिवस 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
सही क्या है गलत क्या है 
ये सबक पढ़ाते हैं आप 
झूठ क्या है और सच क्या 
ये बात समझाते हैं आप 
जब सुलझता नहीं कुछ भी 
राहों को सरल बनाते हैं आप।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 8
शिक्षक दिवस 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
गुमनामी के अंधेरे में था पहचान बना दी
दुनिया के गम से मुझे अनजान बना दिया
उनकी ऐसी कृपा हुई
गुरु ने मुझे एक अच्छा इंसान बना दिया।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

4 of 8
शिक्षक दिवस 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान
देश के उन निर्माताओं को
हम करें शत-शत प्रणाम।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 8
शिक्षक दिवस 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
माता गुरु हैं पिता भी गुरु हैं
विद्यालय के अध्यापक भी गुरु हैं
जिससे भी कुछ सिखा है हमने
हमारे लिए हर वो शख्स गुरु है।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

6 of 8
शिक्षक दिवस 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
आपसे ही सीखा आपसे ही जाना
आप ही को हमने गुरु है माना
सीखा है सब कुछ आपसे हमने
कलम का मतलब आपसे है जाना।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

7 of 8
शिक्षक दिवस 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
दिया ज्ञान का भंडार मुझे
किया भविष्य के लिए तैयार मुझे
जो किया आपने उस उपकार के लिए
नहीं शब्द मेरे पास आभार के लिए।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

8 of 8
शिक्षक दिवस 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
गुरु का महत्व कभी होगा न कम 
भले कर लें कितनी भी उन्नति हम 
वैसे तो इंटरनेट पर है हर प्रकार का ज्ञान 
पर अच्छे-बुरे की नहीं है उसे पहचान 
क्या दूं गुरु दक्षिणा 
मन ही मन में ये सोचूं 
चुका न सकूं कर्ज तुम्हारा 
अपना चाहे जीवन सारा दे दूं।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें