बच्चों के जीवन में उनके शिक्षक का महत्वपूर्ण स्थान होता है। एक टीचर ही बच्चे को ज्ञान देता है, जिंदगी की कई जरूरी बातों को समझता है, कैसे एक बच्चा अपने जीवन में शिक्षा ग्रहण करके आगे बढ़ सकता है इसमें टीचर उसकी मदद करता है आदि। हर साल टीचर्स के सम्मान में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में टीचर्स का सम्मान किया जाता है, बच्चे इस दिन टीचर वाली जिंदगी जीते हैं और पूरे स्कूल को अनुशासन के तहत खुद की जिम्मेदारी पर चलाते हैं। हालांकि, कोरोना काल होने की वजह से लंबे समय से स्कूल बंद थे। ऐसे में पिछले साल तक बच्चों ने ऑनलाइन माध्यम से ही टीचर्स डे सेलिब्रेट किया था। लेकिन इस बार काफी जगह पर स्कूल खुल गए हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार बच्चे स्कूल में इस दिन को मना सकते हैं। लेकिन इस दिन के बारे में जानने के लिए आपको इस दिन के इतिहास और महत्व के बारे में जानना होगा। तो चलिए आपको इस दिन के इतिहास से लेकर महत्व के बारे में बताते हैं।