हर साल की तरह इस साल भी शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन स्कूलों में बच्चे टीचर्स की भूमिका निभाते हैं और अपनी से छोटी कक्षा के टीचर्स बनते हैं। इस दिन ये बच्चे शिक्षक बनकर अपनी से छोटी कक्षा वाले बच्चों को पढ़ाते हैं और पूरे स्कूल को एक तरह से रोज की तरह चलाते भी हैं। इस दिन स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रम भी होते हैं और कुल मिलाकर ये दिन टीचर्स और बच्चों दोनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बच्चे अपने गुरुजनों का सम्मान करते हैं और टीचर्स बच्चों को ढेर सारा आशीर्वाद और खूब तरक्की करने की कामना भी करते हैं। इसके अलावा बच्चे इस दिन अपने शिक्षक को उपहार भी देते हैं, जिसके लिए बच्चे कई तरह के उपहार खरीदते हैं। अगर आपने अब तक अपने टीचर के लिए कोई गिफ्ट नही खरीदा है, तो चलिए हम आपको कुछ उपहार के बारे में बताते हैं जो आप अपने टीचर के लिए ले सकते हैं।