फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Sisters Day 2023: रक्षाबंधन से पहले बहनों के लिए खास बनाएं दिन, भेजें सिस्टर्स डे की शुभकामनाएं

Sun, 25 Jun 2023 11:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हैप्पी सिस्टर्स डे - फोटो : amar ujala
Happy Sisters Day 2023 Wishes: भाई-बहन का रिश्ता बेहद खूसबूरत और स्नेहपूर्ण होता है। मां के बाद बहन ही पहली इकलौती लड़की होती है, जिससे भाई अपने सुख दुख को बांटता है। भाई छोटा हो या बड़ा बहन के लिए एक दोस्त, रक्षक और हमेशा साथ देने वाली साथी होता है। भाई बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए भारत में धूमधाम से त्योहार मनाया जाता है। रक्षाबंधन और भाई दूज के मौके पर भाई और बहन एक दूसरे के साथ के रिश्ते को सेलिब्रेट करते हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन 30 अगस्त को मनाया जा रहा है। हालांकि रक्षाबंधन से पहले सिस्टर्स डे मनाया जाता है। इस मौके पर भी आप अपनी बहन को खास महसूस करा सकते हैं। बहन के प्रति आज अपना प्यार और सम्मान खुल कर जाहिर कर सकते हैं। उन्हें तोहफे देने के साथ ही आपके जीवन में उनकी उपस्थिति के लिए बहन का आभार व्यक्त कर सकते हैं। यहां सिस्टर्स डे के कुछ आकर्षक शुभकामना संदेश दिए गए हैं, जिन्हें आप व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए बहन को भेजकर बधाई दे सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Sisters Day 2023 - फोटो : amar ujala
मेरे लक को गुड लक बनाती है, 

मेरी बहन ही है, जो हमेशा मेरा हौसला बढ़ाती है।

बहन दिवस की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 5
सिस्टर्स डे 2023 - फोटो : amar ujala
प्यार भी करती है,

मुझे डांटती भी है, 

वो बहन ही है जो,

मुझे सबसे ज्यादा चाहती भी है।  

बहन दिवस की शुभकामनाएं!

4 of 5
सिस्टर्स डे - फोटो : amar ujala
जब भी मुझपर कोई मुसीबत आती है

तब मेरी बहन हमेशा साथ निभाती है।

बहन दिवस की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिस्टर्स डे - फोटो : amar ujala
मां मुझे ममता देती है,

पिता अनुशासन सिखाता है

खुलकर कैसे जीना है बहन मुझे बताती है।

बहन दिवस की शुभकामनाएं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें