फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Pongal 2022: पोंगल के खास अवसर पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, खिल उठेंगे चेहरे

Fri, 14 Jan 2022 12:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पोंगल 2022 - फोटो : amar ujala
मकर संक्रांति के पर्व को देश के अलग अलग राज्यों में अलग नामों और तरीकों से मनाया जाता है। दक्षिण भारत के राज्यों में पोंगल का पर्व मकर संक्रांति के दिन होता है। इस दिन सूर्य के उत्तरायण होने के उपलक्ष्य में पर्व को मनाया जाता है। पोंगल चार दिनों का पर्व होता है, जिसमें भोगी पोंगल, सूर्य पोंगल, मट्टू पोंगल, कन्या पोंगल मनाया जाता है। लोग हर्षोल्लास से पोंगल मनाते हैं। दक्षिण भारत के लोग विशेषकर तमिलनाडु के लोग पोंगल के पावन मौके पर इंद्र, सूर्य,  नदी और कन्याओं की पूजा करते हैं। अच्छी फसल होने की खुशी में पोंगल मनाते हैं। इस मौके पर चावल के पकवान बनते हैं और लोग अच्छी फसल होने की खुशी में सूर्य भगवान को शुक्रिया करते हैं। पोंगल के खास मौके पर अपने प्रियजनों को लोग खूबसूरत संदेशों के जरिए शुभकामनाएं देते हैं। आप इन खूबसूरत संदेशों के जरिए भी अपनों को पोंगल की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पोंगल 2022 - फोटो : amar ujala
पोंगल का पर्व आपके जीवन में सब कुछ अच्छा करे,
मेरी दुआ है कि आपकी सभी मनोकामना पूरी हो।

मुबारक हो आपको पोंगल का त्योहार!
विज्ञापन

3 of 7
पोंगल 2022 - फोटो : amar ujala
पोंगल का पावन त्योहार
आपके जीवन में लाए खुशियां।

मुबारक हो आपको पोंगल का त्योहार!

4 of 7
पोंगल 2022 - फोटो : pixabay
आ गया साल का पहला त्योहार
खुशी से गाओ लोकगीत और बनाओ पकवान।

मुबारक हो आपको पोंगल का त्योहार!
विज्ञापन

5 of 7
पोंगल 2022 - फोटो : amar ujala
गुड़ तिल के लड्डू और हाथों में पतंग
खुशी और उल्लास के साथ मनाएं पोंगल।

मुबारक हो आपको पोंगल का त्योहार!
विज्ञापन

6 of 7
पोंगल 2022 - फोटो : amar ujala
पोंगल के मटके में चावल के जैसे
भगवान आपके दिल में भर दें प्यार।

मुबारक हो आपको पोंगल का त्योहार!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पोंगल 2022 - फोटो : amar ujala
पोंगल के पर्व पर आओ प्रकृति से मिलें
उम्मीद है मीठे और स्वादिष्ट चावलों के साथ हर दिल खिलें।

मुबारक हो आपको पोंगल का त्योहार!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें