Happy Makar Sankranti 2022 Wishes : मकर संक्रांति का त्योहार आ गया है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति को पूरे देश में धूमधाम से लोग अपनी अपनी परंपराओं के मुताबिक मनाते हैं। कोई इसे खिचड़ी का पर्व कहता है तो कोई पोंगल के तौर पर इसे मनाता है। मकर संक्रांति के नाम अलग हो या इसे मनाने के तरीके लेकिन एक बात तो समान होती है। ये त्योहार कृषि, सर्दी के मौसम से जुड़ा हुआ है। मकर संक्रांति के अपना धार्मिक, वैज्ञानिक, आयुर्वेदिक और खगोलीय महत्व है। इस दिन नदी में स्नान के बाद दान आदि का भी महत्व है। लोग पतंग उड़ा कर मकर संक्रांति को मनाते हैं। आपस में एक दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी इस मकर संक्रांति के पावन दिन पर अपने मित्रों, रिश्तेदारों और खास लोगों को शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं।