फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan Net Worth: लग्जरी गाड़ियों और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं ऐश्वर्या राय बच्चन

Tue, 01 Nov 2022 03:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : instagram
पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन का आज जन्मदिन है। ऐश्वर्या आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की मिसाल भारत में ही नहीं दुनियाभर में दी जाती है। अपने दमदार अभिनय के दम पर ऐश्वर्या राय ने दुनिया भर में लाखों करोड़ों प्रशंसक बना लिए हैं। एक से बढ़कर एक फिल्म में ऐश्वर्या राय नजर आ चुकी हैं। अभिषेक बच्चन से शादी के बाद से ऐश्वर्या राय कम लेकिन दमदार फिल्मों में नजर आईं। वर्ष 2018 में ऐश्वर्या राय फिल्म फन्ने खां में नजर आईं थीं, जिसके कई वर्ष बाद ऐश्वर्या फिर अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में आईं। डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1 में ऐश्वर्या का लुक बहुत ही शानदार रहा। ऐश्वर्या के नाम कई खिताब हैं, उन्हें विश्व सुंदरी तो कहा जाता ही है लेकिन भारतीय अभिनेत्री होने के साथ ही वह एक बिजनेस वुमेन भी हैं। बहुत आलीशान जिंदगी की मालकिन ऐश्वर्या राय बच्चन की कुल संपत्ति के बारे में जानें।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय की आलीशान घर

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का दुबई में एक आलीशान घर है। यहां जुमेराह गोल्फ एस्टेट के सैंक्चुअरी फॉल्स में उनका बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। मुंबई के बांद्रा में भी ऐश्वर्या राय का एक लग्जरी अपार्टमेंट है। इस घर की कीमत लगभग 21 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय का कार कलेक्शन

महंगी कारों का शौक रखने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन के पास शानदार कार कलेक्शन है। उनके गाड़ियों के कलेक्शन में रोल्स रॉयस घोस्ट, मर्सिडीज बेंज, ऑडी जैसी महंगी कारें शामिल हैं।

4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय की कमाई

बतौर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बहुत मोटी कमाई करती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या ने पोन्नियिन सेलवन फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। इसके अलावा वह एक बिजनेसवुमन भी हैं। उद्योग से भी ऐश्वर्या की कमाई होती हैं। एमबी नाम की एक कंपनी में ऐश्वर्या ने करीब एक करोड़ रुपये निवेश किये हैंं जो एक एनवायरनमेंट इंटेलिजेंस स्टार्टअप है। लॉरियाल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर होने के कारण भी उनकी अच्छी कमाई हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : `instagram
ऐश्वर्या राय की कुल संपत्ति

लग्जरी लाइफस्टाइल की मालकिन ऐश्वर्या राय बच्चन की कुल संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन 760 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। साल 2009 में हाॅलीवुड के सबसे अधिक अमीर सेलिब्रिटी की फोर्ब्स सूची में ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल था। वह इस सूची में 387 रैंक पर थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें