नए दोस्त बनाएं
- फोटो : Istock
नए दोस्त बनाएं
लाइफ कोच निधि गुप्ता कहती हैं, करियर के लिए आजकल अकेले पीजी या हॉस्टल में रहना आम हो गया है। लेकिन इस सब में जरूरी है कि खुद की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाए। आप जब घर से दूर शहर में रहती हैं तो अकेलेपन का अहसास होता है। कई बार यह मन-मस्तिष्क पर नकारात्मक असर भी डालता है। इसलिए जरूरी है कि आप खुद को अकेला महसूस न होने दें। दोस्त बनाएं, उनसे मिले।
मिलने का समय नहीं है तो वीडियो कॉल करें। ऐसा करने से अहसास होता है कि सब हमारे पास ही हैं। आप जहां रह रही हैं, उस सोसाइटी की कम्यूनिटी को जॉइन कर सकती हैं, नए दोस्त बना सकती हैं। ऐसा करने से आप आंतरिक रूप से खुद में बदलाव महसूस करेंगी। लेकिन इन सबमें जरूरी है, रोजाना व्यायाम करना और तन-मन को स्वस्थ रखना।