फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Decor: घर के कोने-कोने की खूबसूरती बढ़ा देंगी इस तरह की पेंटिंग, दीवारें बोल उठेंगी

Sat, 31 Aug 2024 02:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आप कम जगह और पैसों में भी घर को कलात्मक लुक देकर उसे खूबसूरत बना सकती हैं, वो भी बस कुछ पेंटिंग के जरिये।
विज्ञापन
1 of 6
दीवार की पेंटिंग - फोटो : freepik
वंदना त्यागी

पेंटिंग्स आपके घर के इंटीरियर में चार-चांद लगा सकती हैं। ये घर को एक साधारण, लेकिन क्लासी लुक देने में मदद करती हैं तो परिवार में अपनेपन का अहसास भी जोड़ती हैं।

आपका आशियाना छोटा हो या बड़ा, उसे अपने अनुरूप सजाना बहुत अच्छा लगता है तो दिल को सुकून भी मिलता है। लेकिन अक्सर महिलाएं घर की सजावट करने में लाइट्स, परदों, सोफे और कई महंगी एवं खूबसूरत चीजों पर ही खास फोकस रखती हैं। सजावट का मतलब घर को चीजों से भरना नहीं होता, बल्कि सलीके से सजाना और आकर्षक बनाना होता है। आप कम जगह और पैसों में भी घर को कलात्मक लुक देकर उसे खूबसूरत बना सकती हैं, वो भी बस कुछ पेंटिंग के जरिये।
विज्ञापन

2 of 6
घर की सजावट - फोटो : freepik
मुख्य द्वार

घर के मुख्य द्वार की सजावट आने वाले मेहमान को प्रभावित करती है और घर को आकर्षक बनाती है। ऐसे में आप इस स्थान पर किसी देवी-देवता या कमल के फूल की आकर्षक पेंटिंग लगा सकती हैं, जो कि घर को स्मार्ट और पारंपरिक लुक देने की ओर आपका पहला कदम होगा। मुख्य द्वार पर लगी पेंटिंग आपके घर को क्लासी और खूबसूरत बना देगी।
विज्ञापन

3 of 6
लिविंग एरिया - फोटो : Istock
लिविंग एरिया

लिविंग एरिया किसी भी घर में एक खास महत्व रखता है, जिसे आप पेंटिंग की मदद से खास बना सकती हैं। आजकल रंग-बिरंगी पेंटिंग और सुनहरे एवं हरे रंग की जीवन वृक्ष यानी कल्पवृक्ष की पेंटिंग काफी पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा उगता हुआ सूरज, नदी, समुद्र, पक्षी, जंगल, हरे-भरे घास के मैदान, रेनबो एफिल टॉवर और स्वस्तिक चिह्न वाली पेंटिंग भी काफी पसंद की जा रही हैं, जो दीवारों को खास बनाती हैं और घर को सजा देती हैं।

4 of 6
बेडरूम - फोटो : istock
बेडरूम

बेडरूम यानी शयन कक्ष एक ऐसी जगह होती है, जो आपको आराम और सुकून देती है। इसलिए आप अपने इस स्पेस में उन रंगों और चीजों की पेंटिंग लगा सकती हैं, जिनसे आपको जुड़े रहना पसंद है। लेकिन पेंटिंग हमेशा शयन कक्ष के आकार के अनुसार ही लगाएं। यहां आप वाटर लिली या राधा-कृष्ण की पेंटिंग लगा सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बच्चों का कमरा - फोटो : freepik
बच्चों का कमरा

बच्चों का मन बहुत चंचल और चुलबुला होता है। वे अपने आस-पास की चीजों से बहुत जल्दी सीखते हैं। इसलिए ऐसी पेंटिंग आप उनके कमरे में लगाएं, जिससे उन्हें कोई सीख मिले। आप उनके कमरे की दीवारों पर उगते हुए सूरज, महान पुरुषों या अच्छे विचारों वाली सुंदर पेंटिंग लगा सकती हैं, जो उनके कमरे की रौनक को बढ़ाएंगी और उन्हें कुछ सीख भी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रसोई घर - फोटो : freepik
रसोई घर

इस जगह की दीवारों पर आप खुशनुमा फूलों वाली आकर्षक पेंटिंग लगा सकती हैं। कहते हैं कि रसोई घर में शांत और अच्छे मन से अगर खाना बनाया जाए तो उसका स्वाद अधिक बढ़ जाता है। इसलिए रसोई घर की दीवारों को सजाना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में आप रसोई घर की दीवारों पर मां अन्नपूर्णा या मछलियों की खूबसूरत पेंटिंग लगा सकती हैं।

रंगों का खास महत्व

वास्तु विशेषज्ञ डॉ. रश्मि जैन कहती हैं, घर को पेंटिंग से सजाते हुए ध्यान रखें कि आप कांटेदार फूल और पौधों की पेंटिंग दीवारों पर न लगाएं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े होने की आशंका बढ़ जाती है। पेंटिंग का चयन रंगों को ध्यान में रखकर भी करें, क्योंकि रंग मनुष्य पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालते हैं। इसलिए सफेद, नीले, पीले, गुलाबी, हरे, नारंगी और गेरुआ रंग की पेंटिंग शुभ रहेगी। ग्रे, काले और लाल जैसे चटक रंगों से बनी पेंटिंग घर में नकारात्मकता ऊर्जा का संचार करती है। ऊंची इमारत और ऊंट की पेंटिंग घर में लगाना शुभ होता है। यदि इनको   दक्षिण-पश्चिमी दिशा में लगाएं तो इस दिशा की ऊर्जा को मजबूती मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए आप घर तो सजाएं, लेकिन वास्तु को भी ध्यान में रखें, ताकि घर में सुख-समृद्धि आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें