फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Girl Safety Tips: घर से दूर पीजी में अकेले रहती हैं आप तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी कोई अनहोनी

Mon, 02 Sep 2024 01:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अनजान शहर में अपनी सुरक्षा के लिए दरवाजे पर पीप होल या वीडियो डोर बेल लगाना सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम है। इसके अलावा आप सुरक्षा कैमरे, मोशन सेंसर और अलार्म का उपयोग भी कर सकती हैं। इससे अकेले रहते हुए भी आप सुरक्षित महसूस कर सकेंगी।
विज्ञापन
1 of 5
महिला सुरक्षा - फोटो : istock
शिखा शिप्रा

करियर की खातिर घर से दूर रहना आज के समय में आम हो गया है। ऐसे में जरूरी है कि आप घर से बाहर रहें तो पूरी तरह सुरक्षित माहौल को चुनकर।

धारा के पास दो विकल्प थे- या तो वह अपनों को चुन सकती थी या फिर सपनों को। इस परिस्थिति में वह तर्कशील रही और उसने अपने सपने को पूरा करने और एक सफल इंटीरियर डिजाइनर बनने के लिए अपनों से दूर दूसरे शहर में रहना तय किया। धारा की तरह आज कई महिलाएं पढ़ाई, नौकरी और करियर के लिए दूसरे शहरों या देशों में अकेले रह रही हैं। मगर इसमें कोई दो राय नहीं कि घर से दूर रहने पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ध्यान तो आपको खुद ही रखना होगा।
विज्ञापन

2 of 5
पेट केयर - फोटो : instagram
पीप होल या वीडियो डोरबेल

अनजान शहर में अपनी सुरक्षा के लिए दरवाजे पर पीप होल या वीडियो डोर बेल लगाना सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम है। इसके अलावा आप सुरक्षा कैमरे, मोशन सेंसर और अलार्म का उपयोग भी कर सकती हैं। इससे अकेले रहते हुए भी आप सुरक्षित महसूस कर सकेंगी।

पालतू पेट

यदि आप अकेले रहती हैं तो किसी पालतू जानवर को अपने साथ रख सकती हैं। जानवर इन्सानों को तनावमुक्त रखने में मदद करते हैं। ये आपके स्ट्रेस हार्मोन का स्तर कम कर खुशी के हार्मोन को बढ़ाते हैं। यदि आप कुत्ते को पालतू जानवर के तौर पर पालती हैं तो वह आपके लिए रक्षक भी सिद्ध होता है।
विज्ञापन

3 of 5
शेयरिंग इज केयरिंग - फोटो : Istock
पास-पड़ोस को जानें

पास-पड़ोस को जानना सुरक्षा की दृष्टि से काफी मददगार साबित हो सकता है, इसलिए अपने पड़ोसियों से दोस्ती करें और उनसे मिलने के लिए समय निकालें। इससे एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ता है और सामुदायिक सुरक्षा की भावना का भी निर्माण होता है, लेकिन आप अपनी निजी जानकारियां किसी से साझा न करें।

शेयरिंग इज केयरिंग

रूममेट के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए शेयरिंग इज केयरिंग फॉर्मूले को अपनाएं। छोटे-छोटे कामों में मदद करके आप अपनी रूममेट से दोस्ती की शुरुआत करें। अगर आपको पसंद हो तो रूममेट के साथ ड्रेसेज और फुटवियर भी शेयर कर सकती हैं। इससे आप दोनों की दोस्ती का रिश्ता मजबूत होगा।

4 of 5
डे-आउट का प्लान - फोटो : iStock
संवाद से बनेगी बात

संवाद दोस्ती करने का एक कारगर माध्यम है, जिसके जरिये आप अपनी रूममेट के साथ अच्छे संबंध स्थापित कर सकती हैं और नए शहर में एक-दूसरे की हेल्पिंग हैंड बन सकती हैं। रूममेट के साथ आप दिन भर के अच्छे-बुरे अनुभव और भावनाएं भी साझा कर सकती हैं।

डे-आउट का प्लान

परिवार, घर, शहर से दूर रहने पर आपको दूसरे लोगों के साथ तालमेल बिठाना जरूरी होता है। ऐसे में अपनी रूममेट के साथ एक डे-आउट प्लान करें। साथ खाएं, पिएं और बातें करें। इससे आप दोनों को एक-दूसरे को जानने में मदद मिलेगी और आप घर से दूर एक ‘घर’ बना पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नए दोस्त बनाएं - फोटो : Istock
नए दोस्त बनाएं

लाइफ कोच निधि गुप्ता कहती हैं, करियर के लिए आजकल अकेले पीजी या हॉस्टल में रहना आम हो गया है। लेकिन इस सब में जरूरी है कि खुद की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाए। आप जब घर से दूर शहर में रहती हैं तो अकेलेपन का अहसास होता है। कई बार यह मन-मस्तिष्क पर नकारात्मक असर भी डालता है। इसलिए जरूरी है कि आप खुद को अकेला महसूस न होने दें। दोस्त बनाएं, उनसे मिले।

मिलने का समय नहीं है तो वीडियो कॉल करें। ऐसा करने से अहसास होता है कि सब हमारे पास ही हैं। आप जहां रह रही हैं, उस सोसाइटी की कम्यूनिटी को जॉइन कर सकती हैं, नए दोस्त बना सकती हैं। ऐसा करने से आप आंतरिक रूप से खुद में बदलाव महसूस करेंगी। लेकिन इन सबमें जरूरी है, रोजाना व्यायाम करना और तन-मन को स्वस्थ रखना।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें