Foods that Increase Metabolism: आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में बहुत से लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। वजन कम करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज दोनों का सही तालमेल होना बहुत जरूरी है। लेकिन कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ और ड्रिंक्स भी हैं जो आपके मेटाबॉलिज्म (चयापचय) को बढ़ाकर फैट बर्न करने में मदद कर सकते हैं। ये चीजें शरीर में गर्मी पैदा करके कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करती हैं।
अगर आप भी अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो अपनी डेली डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। लेकिन सिर्फ इन पर निर्भर रहना काफी नहीं है। इसके साथ नियमित व्यायाम और संतुलित आहार बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में ऐसी चार चीजों के बारे में जानते हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करके आसानी से फैट बर्न कर सकते हैं और अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।