फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: अक्सर बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? इन योगासनों को दिनचर्या में शामिल करके पा सकते हैं लाभ

Thu, 05 May 2022 11:06 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Pixabay
हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) को हृदय रोगों के प्रमुख कारकों में से एक माना जाता है। आमतौर पर उच्च रक्तचाप की शुरुआती स्थिति में कोई खास लक्षण नजर नहीं आते हैं, हालांकि इसके बढ़ने के साथ आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों को हृदय रोग और स्ट्रोक का अधिक खतरा होता है। हमारे जीवनशैली के कई गड़बड़ आदतों ने लोगों में हाइपरटेंशन का खतरा काफी बढ़ा दिया है। जीवनशैली की खराबी, आहार की गड़बड़ी, मोटापा, धूम्रपान, तनाव, पारिवारिक इतिहास वाले लोगों में यह समस्या काफी अधिक देखने को मिलती है, जिसका रोकथाम किया जाना बहुत आवश्यक हो जाता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दवाइयों से ज्यादा दूसरे वैकल्पिक उपायों पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इसमें नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास आपके लिए काफी सहायक हो सकता है।

योगासन, उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने का सबसे सुरक्षित तरीका है। योग का अभ्यास आपको फिट रखने के साथ  कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में भी काफी मददगार हो सकता है। आइए जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में किन योगासनों को सबसे कारगर माना जाता है?
विज्ञापन

2 of 4
सुखासन योग के लाभ - फोटो : Pixabay
सुखासन योग

सुखासन योग सबसे लोकप्रिय योग आसनों में से एक है जो श्वास को नियंत्रित करने के साथ मन को स्थिर बनाने और रक्तचाप को कंट्रोल करने में सहायक है। यह मुद्रा आपके शांत मन को बढ़ावा देकर और तनाव को कम करके उच्च रक्तचाप से राहत दिलाती है।

पीठ और गर्दन की स्ट्रेचिंग के साथ शरीर की मुद्रा में सुधार करने में भी इस योग के अभ्यास की आदत आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। इसे हर आयुवर्ग के लोग आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
भुजंगासन योग करने के लाभ - फोटो : Istock
भुजंगासन या कोबरा पोज

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों के लिए लिए भुजंगासन या कोबरा पोज का अभ्यास भी काफी फायदेमंद माना जाता है। कोबरा पोज योग रक्त और ऑक्सीजन के संचार को बढ़ावा देने के साथ तनाव से छुटकारा दिलाने है और हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में काफी सहायक है।

इस मुद्रा का अभ्यास शरीर के लचीलापन को बढ़ावा देने में भी फायदेमंद है। कोबरा पोज अस्थमा के मरीजों की जटिलताओं को कम करने और पीठ-कमर दर्द से राहत दिलाने में भी आपके लिए सहायक है।
विज्ञापन

4 of 4
बालासन योग करने के फायदे - फोटो : istock
चाइल्ड पोज का करें अभ्यास

हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए चाइल्ड पोज योग काफी फायदेमंद होता है। यह उच्च रक्तचाप का कारण बनने वाले विभिन्न कारकों से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। चाइल्ड पोज या बालासन योग तनाव को कम करने के साथ पूरे शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार करता है। इस आसन को करने की आदत श्वास को नियंत्रित रखने के साथ गर्दन और कंधों के तनाव को कम करने में भी मददगार है।


-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें