मंकीपॉक्स संक्रमण
- फोटो : freepik.com
मंकीपॉक्स को दूसरी बात घोषित किया गया 'आपातकाल'
ये साल 2024 मंकीपॉक्स और इसके कारण होने वाली जटिलताओं को लेकर भी काफी चर्चा में रहा। अफ्रीकी देश रवांडा के साथ कनाडा, यूके-यूएस में भी
मंकीपॉक्स संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए गए। मंकीपॉक्स के दो नए स्ट्रेनों- क्लेड I और क्लेड II ने लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किया। दुनियाभर में बढ़ते इस संक्रामक रोग के खतरे को लेकर 14 अगस्त 2024 को डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स को दूसरी बार स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करना पड़ा। इससे पहले साल 2022 में भी आपातकाल घोषित किया गया था।
सितंबर में, भारत में (केरल के मलप्पुरम में) भी क्लेड 1b स्ट्रेन का पहला मामला दर्ज किया गया था। इस पूरे साल मंकीपॉक्स के मामले स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का कारण बने रहे।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।