अमर उजाला
Mon, 16 December 2024
सर्दियों में दिनचर्या और आहार का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, इसमें गड़बड़ी आपका वजन बढ़ा सकती है।
वेट लॉस करने और शरीर को फिट रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
सुबह की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी से करें। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है।
आहार में फल-सब्जियों को जरूर शामिल करें। मेथी, सरसों का साग, संतरा, आंवला और अमरूद के कई फायदे हैं।
फलों के सेवन से फाइबर मिलता है जो वेट लॉस करने और शुगर कंट्रोल रखने में सहायक है।
हर्बल-टी और सूप का सेवन करें। ग्रीन-टी, हल्दी वाला दूध और वेजिटेबल सूप शरीर को पोषण देते हैं।
रोजाना व्यायाम और योग करना सेहत को ठीक रखने के लिए बहुत जरूरी है। सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करें।
सर्दियों में रोज खाएं ये 'देसी चीज', पाचन की दिक्कतें होंगी दूर