डेल्टा प्लस वैरिएंट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
डेल्टा प्लस वैरिएंट
डेल्टा प्लस वैरिएंट्स को, कोरोना के डेल्टा का म्यूटेटेड रूप माना जाता है। हालिया महीनों में महाराष्ट्र में सबसे पहले इस वैरिएंट की पुष्टि की गई है। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट, मूल डेल्टा वैरिएंट से काफी अधिक संक्रामक हो सकता है, यही कारण है कि इसे देश में संभावित तीसरी लहर के कारण के रूप में भी देखा जा रहा है।
डेल्टा प्लस वैरिएंट भारत के अलावा दुनिय के नौ अन्य देशों में पाया गया है। यूके, पुर्तगाल, स्विटजरलैंड, पोलैंड, जापान, नेपाल, चीन, भारत और रूस में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं।