ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के लिए करें उपाय
- फोटो : istock
ऑस्टियोपोरोसिस का इलाज और बचाव के तरीके
ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या में सबसे पहले हड्डियों को होने वाली क्षति का इलाज और इसे रोकने के लिए दवाएं और अन्य सहायक उपचार दी जाती है। आप लाइफस्टाइल को ठीक रखकर इस रोग के खतरे का कम कर सकते हैं। इसके लिए आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखने पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो हड्डियों को मजबूत बनाती हों। प्रतिदिन पर्याप्त कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन वाली चीजों का सेवन जरूरी है।
हड्डियों की समस्याओं से बचाव के लिए शारीरिक सक्रियता जैसे योग-व्यायाम करते रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। इसके अलावा सबसे आवश्यक है कि धूम्रपान और शराब का सेवन से दूरी बनाएं, ये आदतें हड्डियों को गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।