कुछ दशकों पहले तक हड्डियों की कमजोरी, गठिया और
ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी के रूप में जाना जाता था। हालांकि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण अब कम उम्र के लोगों, यहां तक कि 30 की आयु से पहले वालों में भी इन रोगों का खतरा काफी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हड्डियों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या शारीरिक मुद्रा और क्वालिटी ऑफ लाइफ को प्रभावित करने वाली हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि कम उम्र से ही हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहना चाहिए।
हड्डियों से संबंधित रोगों के बढ़ते मामलों को बारे में लोगों को जागरूक करने और बचाव को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल
20 अक्तूबर को वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे मनाया जाता है। डॉक्टर्स बताते हैं, कुछ प्रकार के विटामिन्स और पोषक तत्वों की कमी आपमें हड्डियों की बीमारियों को बढ़ाने वाली हो सकती है, विटामिन डी इसमें प्रमुख हैं।
आइए जानते हैं हड्डियों के लिए किन पोषक तत्वों की हमें सबसे ज्यादा जरूरी होती है?