फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Milk Day 2021: दूध के साथ नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, हो सकते हैं बीमार

Tue, 01 Jun 2021 01:37 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दूध के साथ किन चीजों का सेवन नहीं किया जाना चाहिए - फोटो : Social Media

Medically Reviewed by Deepika Garg

श्रीमती दीपिका गर्ग

डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर

डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन

अनुभव- 28 वर्ष

दूध में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। इसके सेवन से हमारे शरीर में ऊर्जा आती है लेकिन कई बार दूध पीने के बाद घबराहट होना या पेट संबंधी समस्या हो जाना बहुत सामान्य है क्योंकि दूध के साथ हर किसी चीज का सेवन नहीं किया जा सकता है और यदि आपने ये गलती कर दी है तो फिर आपको परेशान होना पड़ सकता है इसलिए बहुत जरूरी है कि हमें पता हो कि दूध के साथ किन चीजों का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। अगली स्लाइड्स में बताई गई चीजों को दूध के साथ न लें। 

विज्ञापन

2 of 5
लोग तरबूज के जूस का ही सेवन करते हैं - फोटो : Pixabay

तरबूज
गर्मियों में तरबूज का सेवन तो अधिकतर घरों में होता है क्योंकि बाजार में यह आसानी से उपलब्ध होता है लेकिन इस बात का ध्यान हमेशा रखें कि तरबूज और दूध का सेवन कभी भी साथ में न करें या फिर तरबूज खाने के बाद में दूध न पिएं क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। यही कारण है कि तरबूज का शेक बनाने की बजाय लोग तरबूज के जूस का ही सेवन करते हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
दूध पीने के 2-3 घंटे बाद ही खट्टे फल खाएं - फोटो : Pixabay

खट्टे फल
दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन बिल्कुल नहीं होना चाहिए। संतरा, इमली, अनानास के साथ यदि आप दूध पीते हैं तो पूरी संभावना है कि आपके पेट में कोई गड़बड़ हो जाए क्योंकि इन फलों की प्रकृति दूध से बिल्कुल विपरित है इसलिए शरीर इन्हें आसानी से ग्रहण नहीं कर पाता है और मुश्किल खड़ी हो जाती है। दूध पीने के 2-3 घंटे बाद ही खट्टे फल खाएं। 

4 of 5
आपका हाजमा बिगड़ सकता है - फोटो : iStock

दही
दही और दूध का साथ में सेवन नहीं किया जा सकता है। आयुर्वेद में भी इनका साथ में सेवन करने पर उत्पन्न होने वाले विकारों पर खूब चर्चा है। दूध और दही को साथ में लेने से पेट संबंधी समस्याएं होती हैं और बेचैनी, घबराहट और उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं इसलिए एक समय पर एक ही चीज का सेवन करें। इनके सेवन के बीच लंबा अंतराल होना चाहिए वरना लंबे समय के लिए भी आपका हाजमा बिगड़ सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेट में दिक्कत हो सकती है - फोटो : social media
मूली
मूली के पराठे या रायता यदि आपने खाया है और दूध पीना है तो आपको लंबे समय का इंतजार करना होगा क्योंकि इनका सेवन यदि साथ में कर लिया तो पेट में दिक्कत हो सकती है क्योंकि मूली में खूब मात्रा में एसिड होता है। यह एसिड जब दूध से रिएक्ट करता है गई बार एसिड रिफ्लक्स की समस्या भी हो सकती है इसलिए इन दोनों का सेवन कभी भी एक समय पर न करें नहीं तो शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। 

नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। श्रीमती दीपिका गर्ग पिछले 28 सालों से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें