फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत से न करें लापरवाही: महिलाओं में ये तीन समस्याएं पैदा कर सकता है तंबाकू का सेवन, रहें सावधान

Tue, 01 Jun 2021 01:24 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


तंबाकू का सेवन शरीर के लिए जानलेवा हो सकता है। आपने टीवी पर इससे संबंधित कई प्रचार देखे होंगे, जिसमें इसके सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाता है। हालांकि इसके बावजूद दुनियाभर में तंबाकू का सेवन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत में तो लाखों लोग ऐसे हैं, जो किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन कर रहे हैं, चाहे वो बीड़ी हो, सिगरेट हो या गुटखा। यही वजह है कि देश में अलग-अलग प्रकार के कैंसर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अगर इन चीजों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो आगे ऐसी भी स्थिति आ सकती है, जब देश में हर दूसरा या तीसरा व्यक्ति किसी न किसी वजह से बीमार होगा। ऐसा नहीं है कि सिर्फ पुरुष ही तंबाकू का सेवन करते हैं, बल्कि इसमें महिलाओं की भागीदारी भी कम नहीं है। इसलिए उनपर भी कई बीमारियों का खतरा मंडरा रहा होता है। आइए जानते हैं कि तंबाकू का सेवन महिलाओं में कौन-कौन सी समस्याएं पैदा कर सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान 
  • विशेषज्ञ बताते हैं कि तंबाकू के सेवन से जो आम समस्याएं हो सकती हैं, उनमें दांतों का कमजोर पड़ जाना और उनका समय से पहले खराब होकर गिर जाना शामिल है। इसके अलावा आंखों की रोशनी भी कम हो सकती है। साथ ही फेफड़ों के लिए तो यह खतरनाक होता ही है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
तंबाकू का सेवन करने से मुंह के कैंसर की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा यह फेफड़े के कैंसर, लिवर कैंसर, कोलन कैंसर, गर्भाशय के कैंसर, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और हृदय रोग का कारण भी बन सकता है। इसलिए अगर आप तंबाकू का सेवन नहीं करते हैं तो बहुत अच्छा है, लेकिन अगर करते हैं तो जितनी जल्दी छोड़ दें, बेहतर होगा। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
धूम्रपान के रूप में अगर आप तंबाकू का सेवन करते हैं तो इस कोरोना काल में यह जानलेवा हो सकता है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसको लेकर चेताया था और कहा था कि धूम्रपान करने वाले लोगों को कोरोना के संक्रमण से मौत का खतरा 50 फीसदी अधिक होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विशेषज्ञ कहते हैं कि तंबाकू सेवन करने वाली महिलाओं में गर्भपात की समस्या सामान्य महिलाओं की तुलना में अधिक होती है। इसके अलावा तंबाकू का सेवन करने से महिलाओं में प्रजनन संबंधी विकार और माहवारी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें