फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Kidney Day 2024: डायबिटीज रोगियों में क्यों बढ़ जाती है किडनी की बीमारी? कैसे करें बचाव, जानिए सबकुछ

Thu, 14 Mar 2024 02:33 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किडनी में होने वाली बीमारियां - फोटो : istock
लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण पिछले कुछ वर्षों में किडनी की बीमारियों का खतरा काफी तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया है। सभी उम्र के लोग इसके शिकार हो रहे हैं, पर कुछ शारीरिक स्थितियां आपमें इसके जोखिमों को और भी बढ़ाने वाली हो सकती है। डायबिटीज की समस्या उनमें से एक है।

डॉक्टर कहते हैं, जिन लोगों को डायबिटीज होता है उनमें किडनी की बीमारियां और गंभीर स्थितियों में किडनी फेलियर होने तक का खतरा बढ़ जाता है। जिस तरह से किडनी की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं, सभी लोगों को इसके लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।

किडनी को स्वस्थ रखने के तरीकों को बढ़ावा देने, इसके उचित देखभाल को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मार्च माह के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि मधुमेह रोगियों में किडनी की समस्याओं का खतरा क्यों अधिक होता है, और इससे बचाव के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज में किडनी की समस्या - फोटो : iStock
डायबिटीज रोगियों में किडनी की बीमारी

क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) अक्सर धीरे-धीरे और कुछ लक्षणों के साथ विकसित होता है। बहुत से लोगों को तब तक इसका एहसास नहीं होता जब तक कि यह गंभीर न हो जाए। यदि आपको मधुमेह है, तो नियमित रूप से अपनी किडनी की जांच जरूर करवाएं। प्रारंभिक स्थितियों में इसका पता चल जाने पर उपचार होना और इसके सबसे प्रभावी परिणाम प्राप्त होने की अधिक संभावना होती है।

आंकड़े बताते हैं, मधुमेह से पीड़ित लगभग तीन में से एक वयस्क को किडनी की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज में किडनी की बीमारी - फोटो : pixabay
पर डायबिटीज रोगियों को ये दिक्कत होती क्यों है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हमारी किडनी लाखों छोटे फिल्टरों से बनी होती है जिन्हें नेफ्रॉन कहा जाता है। समय के साथ, मधुमेह के कारण शुगर का बढ़ा हुआ स्तर इन नेफ्रॉन में रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है। इसलिए वे उतना अच्छा काम नहीं कर पाती हैं जितना उन्हें करना चाहिए। मधुमेह से पीड़ित कई लोगों में उच्च रक्तचाप भी विकसित हो जाता है, जिससे भी किडनी को भी नुकसान पहुंचता है।

इसके अलावा डायबिटीज की स्थिति ब्लड में क्रिएटिनिन बढ़ने का कारण भी बन सकती है। हाई क्रिएटिनिन लेवल के कारण भी किडनी को गंभीर क्षति हो सकता है।

यह भी पढ़ें- क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने से किडनी की बीमारियों का खतरा

4 of 5
डायबिटीज की समस्या और उपचार - फोटो : istock
शुगर को कंट्रोल रखना जरूरी

डॉक्टर कहते हैं, अपने शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना सभी के लिए जरूरी है। डायबिटीज रोगियों के लिए ये और भी आवश्यक हो जाता है, क्योंकि बढ़े हुए शुगर के कारण न सिर्फ किडनी बल्कि हार्ट, आंखों और लिवर की भी दिक्कतें बढ़ सकती है। आप रक्त शर्करा, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल में रखने के लिए प्रयास करके किडनी को स्वस्थ रखसकते हैं। इसके लिए लाइफस्टाइल और आहार पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खानपान का रखें ध्यान - फोटो : istock
डायबिटीज रोगी इन बातों का रखें ध्यान

डायबिटीज की समस्या है तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए जरूरी है। इन उपायों की मदद से आप किडनी को भी स्वस्थ रख सकते हैं।

जितना संभव हो सके अपने रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल रखें। वर्ष में कम से कम दो बार A1C परीक्षण करवाएं, इससे शुगर के स्तर का सही पता लगाने में मदद मिलती है। शुगर के साथ-साथ अपने कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल रखें। लो सोडियम वाले खाद्य पदार्थ खाएं साथ ही आहार में फल और सब्जियों की मात्रा अधिक रखें। शारीरिक रूप से सक्रिय रहना आपके लिए बहुत आवश्यक है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें