हृदय रोगों का खतरा
- फोटो : iStock
हृदय रोग क्यों होता है?
हृदय रोगों के कई कारण हो सकते हैं, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हृदय रोगों का सबसे आम प्रकार है। यह तब विकसित होता है जब हृदय को रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियों में प्लाक भर जाता हैं। इससे वे सख्त और संकीर्ण हो जाती हैं। इस स्थिति में हृदय तक रक्त का प्रवाह बाधित हो सकता है और हृदय को इसे पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, यह स्थिति गंभीर हृदय रोगों के खतरे को बढ़ा सकती है।
हृदय के हिस्से को नुकसान होने, रक्त वाहिकाओं में होने वाली समस्या, हृदय को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति में कमी या हृदय गति में अनियमितता के कारण हृदय रोगों का खतरा हो सकता है।