डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by
Dr. Parvesh Malik
कोरोना वायरस कितना खतरनाक वायरस है, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर किसी ने इस वायरस के कहर को देखा और झेला है। किसी ने अपनों को खोया है, तो किसी ने अपनों की तकलीफों को झेला है। ये वायरस इतना खतरनाक है कि हमारी जरा सी लापरवाही हम पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि इस कोरोना काल में हर एक व्यक्ति खुद का और अपने परिवार का ख्याल रखे, ताकि इस खतरनाक वायरस से बचा जा सके। ऐसे में खासतौर पर उन लोगों के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है जो पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। जैसे- दिल की बीमारी, ये भी काफी खतरनाक बीमारी है और इससे पीड़ित व्यक्ति पर अगर कोरोना अटैक कर दे, तो काफी नुकसान पहुंच सकता है। तो चलिए आपको हम कुछ तरीके बताते हैं, जो आपको इससे बचने में मदद कर सकते हैं।