कम उम्र के लोगों में आंखों की दिक्कतें
- फोटो : iStock
क्या है विशेषज्ञ की राय?
अमर उजाला से बातचीत में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुरभि चौधरी बताती हैं, दृष्टि हानि क्वालिटी ऑफ लाइफ को प्रभावित करने वाली समस्या है। समय पर गुणवत्तापूर्ण आंखों की देखभाल और टेस्टिंग के माध्यम से समस्याओं का निदान और इसके जोखिमों को रोका जा सकता है। मोतियाबिंद,ग्लूकोमा, ड्राई आइज जैसी समस्याओं पर अगर शुरुआत में ही ध्यान दे दिया जाए तो इसके गंभीर दुष्प्रभावों और इसके कारण होने वाले अंधेपन की दिक्कत को रोका जा सकता है।
लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी आंखों की बढ़ती दिक्कतों का प्रमुख कारण हो सकती है, इसे ठीक रखने के साथ कम उम्र से ही दो उपाय आपकी आंखों से संबंधित गंभीर समस्याओं और अंधेपन के खतरे को काफी हद तक कम करने में मदद कर सकती हैं।