फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Diabetes Day 2023: चीनी की जगह करें इन चीजों का सेवन, मिलेगा मिठाइयों का आनंद और नहीं बढ़ेगा डायबिटीज

Tue, 14 Nov 2023 10:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली में डायबिटीज का खतरा - फोटो : istock
अंशु चौहान

त्योहारों पर डायबिटीज के मरीजों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। लेकिन अगर आप चीनी की जगह कुछ अन्य चीजों का इस्तेमाल करें तो वे भी मिठाइयों का आनंद ले सकते हैं। त्योहारों का सेलिब्रेशन हर घर में तरह-तरह के मिष्ठानों का भरपूर आनंद लेकर किया जाता हैं। कह सकते हैं कि मिष्ठानों के बिना हर त्योहार फीका ही लगता है। त्योहारों पर बने सारे खाद्य पदार्थ अधिकांश रूप से चीनी और वसा से भरपूर होते हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि दिवाली पर बने व्यंजनों का अधिक मात्रा में सेवन विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए मधुमेह रोगियों के लिए त्योहारों के आस-पास अपने खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज - फोटो : pixabay
क्या कहता है चिकित्सा विज्ञान

वैज्ञानिक रूप से कम जीआई यानी ग्लाइसेमिक इंडेक्स और कम जीएल यानी ग्लाइसेमिक लोड वाले मिष्ठानों का चयन करना ही उचित माना गया है। इनको फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के साथ संतुलन बनाकर और भाग नियंत्रण को ध्यान में रखकर लेना रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद करता है। लो जीआई स्वीट्स जैसे जौ बेस्ड मिठाइयों को प्राथमिकता दें, जिनका जीआई 22 और जीएल 11 या कम हो। दलिया कुकीज, जिनका जीआई 55, जीएल 9-11 और ओटमील कुकीज भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसका जीआई 55 और जीएल 38 मध्यम श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज में क्या खाएं - फोटो : istock
क्या खाएं

आप बेसन लड्डू (जिसका जीआई 24 और जीएल 11 होता है) का उपयोग कर सकती हैं। घर पर ही बनाए गए लड्डू भी उच्च प्रोटीन, फाइबर के साथ शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आप गुड़ का उपयोग करने वाली मिठाइयां, जैसे कि गुड़, सीड्स और ड्राई फ्रूट्स के बने लड्डू खा सकती हैं। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ और उच्च फाइबर होता है और जीआई भी कम होता है।

नारियल, गोंद, बाजरा जैसे मोटे अनाज की मिठाइयां, जिनमें प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा और विभिन्न मिनरल्स होते हैं, भी डायबिटीज में ली जा सकती हैं। इसके अलावा फ्रूट कस्टर्ड भी मिठाई का अच्छा विकल्प है, जिसे ग्लाइसेमिक फ्रूट्स, जैसे कि सेब, अनार, चेरिस को स्किम्ड मिल्क के साथ बनाया जा सकता है। यह डायबिटीज के लिए घर पर बना एक अच्छा और फ्रेश विकल्प है।

खाद्य पदार्थों में चीनी की जगह आप काली किशमिश, शहद, खजूर, अंजीर और ताजे फलों से प्राकृतिक मिठास ला सकती हैं। साथ ही इसे इलायची, दालचीनी और केसर आदि का उपयोग करके और स्वादिष्ट बना सकती हैं।

4 of 5
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए? - फोटो : istock
कुछ बातों का खास ख्याल

आमतौर पर मीठे का सेवन करने से पहले प्रोटीन, फाइबर से भरपूर चीजें खाने के बाद फैट और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजों का सेवन करने से शरीर में शुगर के अवशोषित होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, मिठाइयों का सेवन सीमित मात्रा में ही करें, क्योंकि मीठे का किसी भी रूप में अधिक सेवन ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है और सिर्फ घर पर बने पकवानों या मिष्ठानों का सेवन एक स्वस्थ दिनचर्या बनाए रखने में हमेशा कारगार साबित होता है।

मधुमेह में संतुलित स्वस्थ दिनचर्या और निश्चित नाश्ते एवं भोजन का समय बनाए रखना महत्वपूर्ण है। साथ ही दैनिक व्यायाम करने से आप अतिरिक्त कैलोरी, जो मीठे के रूप में ली गई हैं, उसको संतुलन में रखने में विशेष रूप से मदद हो सकती है। व्यक्तिगत स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप योजना बनाने के लिए हमेशा किसी आहार विशेषज्ञ या स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से परामर्श लेना स्वस्थ्य शैली की ओर बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज दिवस - फोटो : istock
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें