डायबिटीज का खतरा पिछले दो-तीन दशकों में वैश्विक स्तर पर काफी तेजी से बढ़ा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, लगभग सभी इस गंभीर रोग के शिकार देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को डायबिटीज से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। डायबिटीज के कारण कई अन्य प्रकार की बीमारियों के बढ़ने का भी खतरा रहता है, ब्लड शुगर बढ़े रहने की स्थिति में आपके लिवर, हार्ट, किडनी और आंखों पर भी नकारात्मक असर हो सकता है।
डायबिटीज के बढ़ते जोखिमों को लेकर लोगों को अलर्ट करने और इससे बचाव को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के साथ हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।
डायबिटीज को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं, ये क्यों होता है, इससे बचाव के लिए क्या किया जाना चाहिए और क्या आपको भी डायबिटीज का खतरा है? आइए डायबिटीज से संबंधित ऐसे ही कुछ आवश्यक सवालों के जवाब जानते हैं।