फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Breastfeeding Week: बच्चे के मानसिक विकास के लिए मां का दूध सबसे जरूरी, अध्ययन में सामने आई रोचक जानकारी

Thu, 03 Aug 2023 03:37 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बच्चे के सेहत के लिए जरूरी है स्तनपान - फोटो : Istock
बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए उचित पोषण का ध्यान रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। अध्ययनों से स्पष्ट होता है नवजात के लिए मां का दूध शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा करने में सबसे उपयुक्त होता है। प्रसव के बाद का पहला गाढ़ा पीला दूध बच्चे की सेहत के लिए अमृत के समान होता है। शोधकर्ता कहते हैं, बच्चे के शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के विकास के लिए सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि उसे पर्याप्त मात्रा में स्तनपान कराया जाए।

स्तनपान से होने वाले फायदे और इसको बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जन्म के छह माह तक नवजात को रोजाना स्तनपान कराना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। स्तनपान से बच्चे की सेहत पर क्या असर होता है इसको जानने के शोधकर्ताओं ने अध्ययन किया जिसमें पाया गया कि मां के दूध में मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्व नवजात शिशुओं के मस्तिष्क के विकास पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
स्तनपान से मस्तिष्क का होता है विकास - फोटो : istock
स्तनपान का शिशु की सेहत पर असर

टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने स्तनपान के बच्चे की सेहत पर होने वाले प्रभावों को समझने का प्रयास किया। जिसमें पाया गया कि बचपन के दौरान स्तनपान से प्राप्त सूक्ष्म पोषक तत्व उम्र बढ़ने के साथ मस्तिष्क को होने वाली समस्याओं के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकते हैं। जिन बच्चों को नियमित रूप से स्तनपान कराया गया उनका बौद्धिक विकास और कार्यक्षमता, उन बच्चों की तुलना में कहीं अधिक थी जिनको मां का दूध नहीं मिला था।
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों के मस्तिष्क की सेहत को कैसे दें बढ़ावा - फोटो : Pixabay
मस्तिष्क के विकास में मिलता है लाभ

प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (पीएनएएस) में प्रकाशित अध्ययन के निष्कर्ष में विशेषज्ञों ने बताया स्तनपान के शुरुआती महीनों के दौरान मां के दूध में मौजूद माइक्रोन्यूट्रिएंट, मायो-इनोसिटॉल विकासशील मस्तिष्क में मदद करता है। ये मस्तिष्क में सिनेप्स या न्यूरॉन्स के बीच संबंध को बेहतर करने में मदद करता है। नतीजतन भविष्य में न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के जोखिमों को कम करने में विशेष लाभ मिल सकता है।

4 of 5
स्तनपान सभी बच्चे के लिए जरूरी - फोटो : iStock
क्या कहते हैं वैज्ञानिक

न्यूरोसाइंस एंड एजिंग टीम के वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्ययन के लेखक थॉमस बाइडरर कहते हैं, प्रारंभिक शैशवावस्था में मस्तिष्क, विशेष रूप से आहार संबंधी विशेषताओं पर निर्भर करता है। बाइडरर  कहते हैं,  एक न्यूरोसाइंटिस्ट के रूप में, यह मेरे लिए दिलचस्प है कि सूक्ष्म पोषक तत्वों का मस्तिष्क पर कितना गहरा प्रभाव पड़ता है। यह भी आश्चर्यजनक है कि मां का दूध कितना जटिल और समृद्ध होता है, जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि शिशु के मस्तिष्क के विकास के विभिन्न चरणों में मदद के लिए बच्चे को मां का दूध दिया जाना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्व स्तनपान सप्ताह 2023 - फोटो : iStock
स्तनपान कराएं सुनिश्चित

प्रोफेसर बीडरर कहते हैं, इस शोध से संकेत मिलता है कि उन परिस्थितियों में जहां स्तनपान संभव नहीं है, शिशुओं को मायो-इनोसिटॉल दिया जाना चाहिए। हालांकि वाह्य तौर पर इसके क्या प्रभाव हैं यह अब भी समझा जाना बाकी है। सुरक्षात्मक तौर पर हर शिशु को मां का दूध पिलाया जाना चाहिए। जन्म के बाद मां को इस लाभ के बारे में बताया जाना चाहिए।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें