अल्जाइमर रोग में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत
- फोटो : pixabay
अल्जाइमर रोग से बचाव के लिए क्या करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अल्जाइमर रोग से बचाव का कोई पुख्ता तरीका नहीं है, हालांकि जीवनशैली से संबंधित जोखिम कारकों को संशोधित जरूर किया जा सकता है। साक्ष्य बताते हैं कि आहार, व्यायाम और दैनिक आदतों में सकारात्मक परिवर्तन करके अल्जाइमर रोग से बचाव किया जा सकता है। हृदय को स्वस्थ रखने वाले आदतों को प्रयोग में लाकर स्वयं को इस खतरे से सुरक्षित रखने के प्रयास करने चाहिए।
- नियमित रूप से व्यायाम करें।
- हेल्दी ऑयल और कम सेचुरेटेड फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
- उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हाई कोलेस्ट्रॉल के रोकथाम और नियंत्रण का प्रयास करें।
- यदि आप धूम्रपान करते हैं तो इससे दूरी बना लें। सेहत के लिए यह काफी नुकसानदायक हो सकता है।
----------------
नोट: यह लेख डॉ संतोष एन.एस (कंसल्टेंट न्यूरोलॉजी, बेंगलुरु) और डॉ सत्यकांत त्रिवेदी (मनोरोग विशेषज्ञ, भोपाल) के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।