रात को अच्छी-खासी नींद लेने के बाद सुबह उठते ही थकान महसूस होती है। अगर ये बस एकाध दिन हो तो बहुत ही सामान्य सी बात है, लेकिन अगर ये थकान आपकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाए तो बहुत ही गंभीर समस्या हो सकती है। इसके लक्षण गुस्से और चिड़चिड़ाहट के रुप में सामने आते हैं। आप अपने काम पर ध्यान नहीं लगा पाते और अगर कोई उस समय आपसे बात करना चाहे तो उसको मरने-मारने पर उतारु हो जाते हैं। बहुत सोचने के बाद भी समझ नहीं आता कि इसकी वजह क्या है? तो परेशान न होइए, हम आपको बताएंगे कि आपके इस व्यवहार का कारण क्या है?
विज्ञापन
भरपूर नींद लेने के बाद भी अगर महसूस करते हैं थका-थका, तो ये हो सकते हैं कारण
2 of 6
- फोटो : Getty Images
रोज व्यायाम न करना इसका एक कारण हो सकता हैं। व्यायाम आपकी जिंदगी का एक हिस्सा बन जाना चाहिए। लेकिन अगर आप रोज रात को खुद को सोने के किए मजबूर करते हैं और आप अपनी नींद के साथ समझौता करते हैं, तो ये चीज आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
भरपूर नींद लेने के बाद भी अगर महसूस करते हैं थका-थका, तो ये हो सकते हैं कारण
3 of 6
- फोटो : Getty Images
अगर बिना वजह बहुत ज्यादा तनाव लेते हैं तो ये भी आपके थकान की एक बड़ी वजह बन सकती है।
भरपूर नींद लेने के बाद भी अगर महसूस करते हैं थका-थका, तो ये हो सकते हैं कारण
4 of 6
- फोटो : Getty Images
हमारे शरीर में लगभग 70 प्रतिशत पानी होता है। जिस तरह आप पौधों को पानी न दें तो वो मर जाते हैं, उसी तरह जब हमारा शरीर डिहाइड्रेटेड होता है तो अलग-अलग तरह से रिएक्ट करता है। अगर आप पानी पीने में कंजूसी करते हैं तो ये भी आपकी थकावट का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
भरपूर नींद लेने के बाद भी अगर महसूस करते हैं थका-थका, तो ये हो सकते हैं कारण
5 of 6
- फोटो : Getty Images
जो खाना खाते हैं वो आपके शरीर के लिए ईंधन का काम करता है। लेकिन अगर गलत खाना खाते हैं तो यही खाना आपके शरीर को बिगाड़ भी सकता है।
भरपूर नींद लेने के बाद भी अगर महसूस करते हैं थका-थका, तो ये हो सकते हैं कारण
6 of 6
- फोटो : Getty Images
अगर आपको ऊपर लिखे कोई कारण आपकी थकावट के लिए जिम्मेदार नहीं लगते, तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए। आपके सुबह की थकान विटामिन की कमी, एनीमिया, थायराइड की समस्या या किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है, इसीलिए समय रहते आपको डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए।