फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: मानसून में क्यों नहीं खानी चाहिए पत्तेदार सब्जियां? पेट की दिक्कतों से बचे रहने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Sun, 17 Jul 2022 11:56 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कम करें - फोटो : istock
मानसून का यह समय कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों का कारण बन सकता है। इस मौसम में चूंकि वायु में अर्द्रता अधिक रहती है, साथ ही बारिश के कारण हुई गंदगी और जलजमाव की स्थिति कई प्रकार के बैक्टीरिया और वायरस के उपजने के लिए आदर्श हो सकती है। ऐसे में इन दिनों खान-पान को लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। विशेषकर सब्जियों और फलों की साफ-सफाई और उनका सही चयन करना आवश्यक हो जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस मौसम में कुछ प्रकार की सब्जियों और फलों को न खाने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि बेहतर सेहत के लिए इन दिनों किन चीजों से परहेज किया जाना चाहिए? 

आहार विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के मौसम में चूंकि संक्रामक रोगों का जोखिम अधिक होता है ऐसे में साफ-सफाई को लेकर इस मौसम में खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। बाहर से आने वाली सब्जियों-फलों को अच्छे से धोकर ही सेवन करना चाहिए, क्योंकि इनकी त्वचा पर रोगाणुओं के मौजूद होने का खतरा होता है। इनसे पेट की समस्याओं का जोखिम हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस मौसम में किन चीजों को लेकर बचाव करने की आवश्यकता होती है?
विज्ञापन

2 of 5
मानसून में कौन सी सब्जी खाएं? - फोटो : iStock
सब्जियों के चयन को लेकर सावधानी

मानसून के मौसम का तापमान और वायु की आर्द्रता बैक्टीरिया और फंगस के विकास के लिए अनुकूल होती है, खासकर हरी पत्तेदार सब्जियों पर इनके मौजूद होने का खतरा अधिक हो सकता है। पालक, मेथी के पत्ते, पत्ता गोभी, फूलगोभी जैसी सब्जियों को इस मौसम में खाने से बचना चाहिए। या फिर इन्हें बहुत अच्छे तरीके से साफ करने के बाद ही प्रयोग में लाएं।
विज्ञापन

3 of 5
मानसून में फलों का सेवन - फोटो : iStock
फलों के सेवन के लेकर भी रखें ध्यान

मानसून में किसी भी फल के सेवन से पहले उसे अच्छी तरह से साफ कर लेना बहुत आवश्यक होता है। आहार विशेषज्ञ इस मौसम में तरबूज-खरबूज का सेवन न करने की सलाह देते हैं। बाकी फलों के सेवन से पहले उनकी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक होता है। गले हुए फलों के सेवन से बचना चाहिए, इसमें रोगाणुओं के विकास का खतरा हो सकता है।

4 of 5
मानसून में मशरूम का सेवन न करें - फोटो : istock
मशरूम  को लेकर सावधानी

मशरूम को वैसे तो सेहत के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है हालांकि मानसून के समय में इसका सीमित सेवन ही किया जाना चाहिए। मशरूम नम मिट्टी में उगते हैं जिससे उनमें बैक्टीरिया की वृद्धि हो सकती है। इनका सेवन करने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप इनका सेवन कर भी रहे हैं तो इसे धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें और उबालने के बाद ही सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानसून में खान-पान को लेकर सावधानी - फोटो : istock
बाहर की चीजों के सेवन से परहेज

मानसून के समय में स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है, हाइजीन में की गई थोड़ी भी लापरवाही संक्रमण के जोखिम को बढ़ा सकती है। आहार विशेषज्ञों के मुताबिक इस मौसम में तले हुए खाद्य पदार्थों और बाजार में खुले में बिकने वाली चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। इनका सेवन पेट की समस्याओं का कारण बन सकती है। किसी भी चीज के सेवन से पहले उसकी स्वच्छता और रखरखाव पर विशेष ध्यान दें। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें