फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vitamin-A Deficiency: महिलाओं में विटामिन-ए की कमी का खतरा अधिक, जा सकती है आंखों की रोशनी

Mon, 16 Oct 2023 06:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आंखों की बढ़ती समस्या - फोटो : iStock
हमारे शरीर को स्वस्थ रखने और बेहतर तरीक से काम करते रहने के लिए पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है। पौष्टिक आहार शरीर को आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स प्रदान करते हैं। हमारे शरीर को जिन पोषक तत्वों की जरूरत होती है, विटामिन-ए उनमें से एक है। विटामिन-ए आंखों को स्वस्थ रखने के साथ इम्यून सिस्टम, प्रजनन और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है। क्या आपके आहार में विटामिन-ए वाली चीजें हैं?

विटामिन-ए वसा में घुलनशील पोषक तत्व है, आहार के माध्यम से इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। जिन लोगों में इस विटामिन की कमी होती है उन्हें दृष्टि संबंधी परेशानी, गर्भधारण करने में कठिनाई, शुष्क और सूजन वाली त्वचा, छाती में संक्रमण सहित जोखिमों का खतरा रहता है।

आइए जानते हैं कि विटामिन-ए को आहार में शामिल करना क्यों जरूरी है और आहार के माध्यम से इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
विटामिन-ए जरूरी - फोटो : iStock
महिलाओं में विटामिन-ए की कमी का जोखिम

हमारा शरीर, लाल, हरे, पीले और नारंगी रंग के फल-सब्जियों में मौजूद कैरोटीनॉयड को विटामिन-ए में परिवर्तित करता है। इसके लिए आहार में विटामिन-ए से भरपूर चीजों को भी शामिल किया जा सकता है। अगर आप पौष्टिक चीजों का सेवन नहीं करते हैं तो ये विटामिन-ए की कमी का कारण बन सकती है।

गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, शिशुओं और बच्चों में इस विटामिन की कमी के मामले अधिक देखे जाते हैं। सिस्टिक फाइब्रोसिस और क्रोनिक डायरिया जैसे स्थितियां भी इसकी कमी के जोखिम को बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आंखों की बीमारियों का जोखिम - फोटो : iStock
आंखों के लिए महत्वपूर्ण है ये विटामिन

विटामिन-ए आपकी दृष्टि के लिए महत्वपूर्ण है। रेटिना को सही ढंग से काम करते रहने के लिए आपकी आंखें विशिष्ट पिगमेंट बनाती हैं। विटामिन ए की कमी आपकी आंखों की इन रंगों को बनाने की क्षमता में बाधा डालती है, जिससे रतौंधी होने का जोखिम रहता है। दूसरे शब्दों में, रात में देखने की क्षमता के लिए आपको विटामिन-ए की आवश्यकता होती है।

इसके अलावा आंखों को नमी पैदा करने के लिए भी विटामिन-ए की आवश्यकता होती है, ताकि आपके कॉर्निया को उचित रूप से चिकनाईयुक्त रखा जा सके। 

4 of 5
विटामिन ए की कमी हो सकती है समस्याकारक - फोटो : iStock
विटामिन-ए की कमी में क्या दिक्कत होती है?

विटामिन-ए की कमी कई प्रकार की स्वास्थ्य जटिलताओं को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। इसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव आंखों की समस्याओं के रूप में देखा जाता है। विटामिन-ए आपकी आंखों के कई कार्यों में  महत्वपूर्ण कारक है, ऐसे में इसकी कमी के कारण आपको स्पष्ट न दिखने या अंधेपन की दिक्कत हो सकती है।

आंखों के अलावा ये त्वचा में शुष्की, पपड़ीदार और खुजली बढ़ाने वाली भी हो सकती है। विटामिन-ए की कमी से बच्चों में वृद्धि और विकास से संबंधित समस्याओं का भी जोखिम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विटामिन ए के लिए क्या खाएं? - फोटो : iStock
विटामिन-ए के लिए किन चीजों का करें सेवन?

विटामिन-ए की कमी से बचने का सबसे अच्छा तरीका स्वस्थ आहार का सेवन करना है। दैनिक आहार में कुछ चीजों को शामिल करके आसानी से विटामिन-ए की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। इसके लिए हरी सब्जियां, जैसे पत्तेदार सब्जियां और ब्रोकोली, नारंगी और पीली सब्जिया जैसे गाजर, कद्दू, शकरकंद का सेवन लाभकारी है। संतरे, आम, खरबूजा और पपीता जैसे फलों और साबुत अनाज भी विटामिन-ए से भरपूर होते हैं।


-----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें