त्वचा की गंध मच्छरों को आकर्षित करती है।
- फोटो : istock
अध्ययन में क्या पता चला?
शोधकर्ताओं ने इस प्रयोग के आधार पर पाया कि त्वचा की गंध अलग-अलग मच्छरों को आकर्षित कर सकती है। यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के अनुसार, मच्छरों में अपने भोजन को खोजने के लिए एक विशेष रिसेप्टर होता है, जो उन्हें कार्बन डाइऑक्साइड का पता लगाने में मदद करती है। हमारी त्वचा से भी यह गैस निकलती रहती है। त्वचा की गंध असल में बैक्टीरिया के कारण होती है। अलग-अलग लोगों में बैक्टीरिया के कारण त्वचा से दुर्गंध भी अलग हो सकती है। शोधकर्ता बताते हैं कि मच्छर, इसी गंध के आधार पर कुछ लोगों को अधिक जबकि कुछ को कम काटते हैं।