ऐंड्रोजन रिसेप्टर्स असंतुलित हो जाना
डी हाइड्रो टेस्टोस्टेरोन की मात्रा जब अधिक हो जाती है तब ऐंड्रोजन रिसेप्टर्स असंतुलित हो जाता है। ऐंड्रोजन रिसेप्टर्स हेयर फॉलिकल्स में पाया जाता है , जो हमारे बालों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर से आवश्यक पोषक तत्व लेते हैं। ऐंड्रोजन रिसेप्टर्स ज्यादा हो जाने पर फॉलिकल्स सिकुड़ने लगते हैं ,जिसके कारण वह शरीर से जरूरी पोषण नहीं ले पाते हैं। यही कारण है कि इसके बाद बाल झड़ना शुरू हो जाता है।