भारत में आज शनिवार से कोरोना के टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संदेश देकर दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की, जिसके बाद दिल्ली से लेकर कश्मीर तक हर जगह कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो गया। हालांकि, पहले चरण में देश के फ्रंटलाइन वर्कर्स को ये टीका दिया जा रहा है, और इसके बाद धीरे-धीरे करके जब इस अभियान के चरण आगे बढ़ेंगे तो आम आदमी का नंबर भी इस टीके को लगवाने का आएगा। लेकिन इन सबसे पहले कई लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर काफी दुविधा है, और कई सवाल भी घूम रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस पर विशेषज्ञ क्या कहते हैं।