फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स की सलाह: कोलेस्ट्रॉल की समस्या में लाभकारी हो सकती हैं ये चार चीजें, जरूर करें इनका सेवन

Mon, 04 Apr 2022 09:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोलेस्ट्रॉल की समस्या कैसे कम करें? - फोटो : Pixabay
हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या है, जिसे हृदय रोगों का प्रमुख कारण माना जाता है। जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी को डॉक्टर्स इसके संभावित जोखिम के रूप में देखते हैं। वैसे तो कोलेस्ट्रॉल, हमारे रक्त में पाया जाने वाला एक अवयव है जो स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। हालांकि इसकी बढ़ी हुई मात्रा को सेहत के लिए कई तरह से नुकसानदायक माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल, मुख्यरूप से दो प्रकार का होता है- गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। बैड कोलेस्ट्रॉल, रक्त को गाढ़ा कर देता है जिसे अगर अनुपचारित छोड़ दिया जाए तो कई प्रकार के हृदय रोगों की समस्या बढ़ सकती है।

डॉक्टर्स का कहना है कि जिन लोगों को पहले से ही कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, या जिनमें इसका खतरा है, उन्हें अपने आहार को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। भोजन में कुछ चीजों को शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कंट्रोल करके हृदय रोगों से बचाव किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि चिकित्सक किन चीजों को आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
तरबूज खाने से क्या लाभ हैं? - फोटो : Pixabay
तरबूज है आपके लिए फायदेमंद
गर्मियों में तरबूज बहुतायत में उपलब्ध होते हैं। ये न सिर्फ स्वाद के लिहाज से बेहतर माने जाते हैं साथ ही इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत दिलाने में भी आपकी मदद कर सकता है। तरबूज में लाइकोपीन नामक रसायनिक यौगिक पाया जाता है, जो एक कैरोटेनॉयड है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी कारगर माना जाता है। पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक तरबूज एचडीएल (बैड कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम कर देता है।
विज्ञापन

3 of 5
ओट्स है सेहतमंद - फोटो : Pixabay
नाश्ते में शामिल करें ओट्स
ओट्स सबसे सेहतमंद नाश्ता माना जाता है। यह कॉम्प्लेक्स कार्ब्स का अच्छा स्रोत है। यह तृप्ति को प्रेरित करने, भूख और कैलोरी की मात्रा को कम करने में काफी फायदेमंद है। नाश्ते में ओट्स को शामिल करना बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं यह इंसुलिन प्रतिरोध में सुधार करके शरीर के वजन को भी स्वस्थ बनाए रखने में लाभकारी माना जाता है। 

4 of 5
साबुत अनाज वाली चीजों के लाभ - फोटो : Pixabay
साबुत अनाज के लाभ
बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए साबुत अनाज को आहार में शामिल करना बेहतर विकल्प माना जाता है। ये उच्च फाइबर वाले आहार, पेट को ठीक रखने के साथ कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी आपके लिए फायदेमंद हैं। जौ-बाजरा, रागी, गेंहू जैसे अनाज औऱ सैल्मन, ऑलिव ऑयल और एवोकाडो जैसी चीजें आपकी सेहत को गजब का बूस्ट देकर बीमारियों के जोखिम को कम कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रोसेस्ड फूड्स हैं नुकसानदायक - फोटो : iStock
प्रोसेस्ड फूड आइटम से करें परहेज
जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, या जिन्हें नहीं भी है, सभी लोगों को प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ये चीजें रक्त में शर्करा और कोलेस्ट्रॉल दोनों की मात्रा को बढ़ा देती हैं।  कैंडीज, कुकीज, इंस्टेंट नूडल्स जैसे खाद्य पदार्थ आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकते हैं। ये न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल के स्तर बढ़ा देते हैं, साथ ही इससे डायबिटीज रोगियों की भी जटिलताएं बढ़ सकती हैं। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें