सब्जियां-फल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद
- फोटो : Freepik.com
ओ ब्लड टाइप वालों के लिए डाइट
अध्ययनों के आधार पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ओ ब्लड टाइप वाले लोगों को हाई प्रोटीन वाली चीजें ज्यादा खानी चाहिए। लीन मीट, चिकन-मछली, फल-सब्जियां अधिक मात्रा में खाएं, जबकि साबुत अनाज, बीन्स और डेयरी वाली चीजें कम। यदि आपका लक्ष्य वजन कम करना है, तो आपको कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों के अधिक सेवन से बचना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ पाचन संबंधी परेशानियों और अन्य समस्याओं से बचे रहने के लिए डॉक्टर की सलाह पर विभिन्न सप्लीमेंट लेने का भी सुझाव देते हैं।
डी'एडमो कहते हैं, किसी भी डाइट प्लान को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। ब्लड ग्रुप के साथ-साथ अपनी सेहत की स्थिति के आधार पर डाइट का चयन करना भी आवश्यक माना जाता है।
----------
स्रोत और संदर्भ
Eat Right For Your Blood Type
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।