फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से हुई मौतों पर हुए शोध में खुलासा, सामने आए ये पांच बड़े कारण

Fri, 29 May 2020 01:02 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
दुनियाभर में कोरोना पीड़ित मरीजों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है और मौतों का तेजी से बढ़ता आंकड़ा चिंता का सबब बना हुआ है। दुनियाभर में वर्तमान में 59 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में हैं, जबकि 3.62 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि दुनियाभर में करीब नौ लाख लोग ठीक भी हुए हैं। वायरस का हर किसी पर अलग प्रभाव देखने को मिल रहा है लेकिन मौतों की पांच बड़ी वजहें सामान्य हैं। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार पुरुषों की मौत की दर अधिक रही है। वहीं, आईसीयू में भर्ती 63 फीसदी का वजन अधिक था।
विज्ञापन

2 of 7
उम्र: 55 से अधिक उम्र वालों पर खतरा
  • वे लोग जिनकी उम्र 55 से अधिक है उनकी मौत अधिक हुई है। उम्र अधिक होने के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। संक्रमण के कारण फेफड़ों के साथ हृदय और दिमाग पर भी असर पड़ता है जिससे मौत होती है।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
लिंग: इटली में 68 फीसदी पुरुषों की मौत
  • कोरोना से पुरुषों की मौत अधिक हुई है। इटली में 53 फीसदी पुरूष संक्रमित हुए लेकिन उनमें मौत की दर 68 फीसदी रही। ग्रीस में ये आंकड़ा 55 था लेकिन मौत की दर 72 फीसदी है। वैज्ञानिक ये भी मानते हैं कि पुरूष वायरस को लेकर सतर्क नहीं होते जिसके कारण ऐसा हुआ।

4 of 7
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
स्वास्थ्य: लिवर-किडनी की बीमारी में भी रहें सतर्क
  • इंपीरियल कॉलेज, लंदन के श्वास रोग विभाग के प्रो. फैन चुंग बताते हैं कि जिन्हें फेफड़ों, अस्थमा, हृदय, मधुमेह, लिवर और किडनी संबंधी तकलीफ है उन्हें खतरा अधिक है। ऐसे लोगों को सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन

5 of 7
Coronavirus - फोटो : पीटीआई
मोटापा: ब्रिटेन में दो तिहाई की मौत का कारण
  • ब्रिटेन के नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) के एक ऑडिट में पता चला है कि संक्रमित दो तिहाई मरीजों की मौत का कारण उनका मोटापा था। आईसीयू में भर्ती 63 फीसदी मरीज मोटे थे या तो उनका वजन सामान्य से अधिक था। फ्रांस के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. जीन फ्रांस्वा ने मोटे लोगों को महामारी में सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

6 of 7
Immunity - फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी: जरा सी लापरवाही पड़ती है भारी
  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) कमजोर होने से वायरस हावी होता है। ये भी कोरोना मरीजों की मौत का बड़ा कारण है। इस तरह की तकलीफ बीमार व्यक्ति के साथ कैंसर का इलाज कराने वाले और धूम्रपान करने वालों में होती है। गंभीर रोग से पीड़ित लोग अपना खास ख्याल रखें। जरा सी लापरवाही से मुश्किल बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सही दिनचर्या जरूरी, दवा बिल्कुल न छोड़ें
  • ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी की सारा जोन्स बताती हैं कि किसी भी गंभीर रोग से ग्रसित लोगों से अपनी दवा नहीं छोड़नी है। सामान्य दिनचर्या का सही से पालन किया जाए तो कोरोना से सुरक्षित रहा जा सकता है। अपने डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर खानपान को शामिल करना चाहिए। सुबह योग और ध्यान के लिए थोड़ा समय जरूर निकालना चाहिए। खुद को रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें। साथ ही पर्याप्त नींद लेनी भी जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें