हार्ट अटैक के लक्षणों को पहचानें (सांकेतिक)
- फोटो : Pixabay
इस तरह के संकेतों को पहचानें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हार्ट अटैक के खतरे को पहचान कर इससे बचाव किया जा सकता है, इसके लिए कुछ लक्षणों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। यदि आपको भी इस तरह के लक्षणों का अनुभव होता हो तो सावधान हो जाएं। इस बारे में तुरंत किसी हृदय रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना आवश्यक हो जाता है।
- छाती या बाहों में दबाव, जकड़न या दर्द जो धीरे-धीरे गर्दन, जबड़े या पीठ तक पहुंच जाती हो।
- मतली, अपच, सीने में जलन की समस्या का बना रहना
- साँस लेने में दिक्कत
- थकान और बहुत अधिक पसीना आना
- बहुत अधिक चक्कर आना
हार्ट अटैक के यह लक्षण सभी लोगों में समान नहीं होते हैं। कुछ लोगों को छाती में हल्का दर्द जबकि कुछ को तेज दर्द हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि कुछ लोगों में पहले से इसके कोई भी लक्षण नजर न आएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आपमें जितने अधिक लक्षण होंगे, दिल का दौरा पड़ने की संभावना उतनी ही अधिक हो सकती है।