फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: तेजी से वजन बढ़ाने के लिए कीजिए इन चार चीजों का सेवन, दूर होगी दुबलेपन की समस्या

Sun, 31 Oct 2021 11:31 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वजन कैसे बढ़ाएं? - फोटो : Pixabay
शरीर का वजन बढ़ना और कम होना, दोनों ही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। तमाम अध्ययनों और मेडिकल रिपोर्टस में वजन बढ़ने के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानने को मिलता है, इसी तरह से वजन का सामान्य से कम होना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आपका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 18.5 से कम है तो इसे सामान्य से कम वजन माना जाता है। यह स्थिति भी सेहत के लिए उसी तरह से नुकसानदायक है जैस कि बढ़ा हुआ वजन।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर का वजन कम होने के कई कारण हो सकते हैं। जीन की समस्या, पोषण की कमी, पोषण का अनुचित अवशोषण और पर्याप्त शारीरिक गतिविधि के कारण भी वजन कम होने की समस्या हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक आहार में बदलाव और शारीरिक व्यायाम के माध्यम से आसानी से दुबलेपन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन आपके वजन को तेजी से बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
वजन बढ़ाने के लिए खाएं चावल - फोटो : iStock
चावल का सेवन करें अधिक
वजन बढ़ाने में चावल का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। 1 कप (158 ग्राम) पके हुए सफेद चावल में 204 कैलोरी, 44 ग्राम कार्ब्स और फैट होता है। चावल में कैलोरी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसका अर्थ है कि आप एक ही सर्विंग से आसानी से उच्च मात्रा में कार्ब्स और कैलोरी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रेड मीट के फायदे - फोटो : pixabay
रेड मीट
रेड मीट मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों में से एक है। करीब 170 ग्राम रेड मीट में लगभग 5 ग्राम ल्यूसीन होता है। ल्यूसीन एक प्रमुख अमीनो एसिड है जो आपके शरीर को मांसपेशियों के प्रोटीन संश्लेषण को बढ़ाने और नए मांसपेशियों के ऊतकों के निर्माण में मदद करता है। इसके अलावा रेड मीट की इतनी ही मात्रा से 456 कैलोरी और लगभग 49 ग्राम प्रोटीन भी प्राप्त होता है।

4 of 5
रोजाना खाएं नट्स - फोटो : Pixabay
नट्स और बटर
नियमित रूप से नट्स का सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। कच्चे या सूखे भुने मेवों के सबसे अधिक स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसके अलावा भोजन के साथ मक्खन का ज्यादा सेवन करने से भी आसानी से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। नट्स में कई ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जिनका सेवन शरीर के लिए लाभदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूध पीना है फायदेमंद - फोटो : iStock
रोजाना पीजिए दूध
दूध का सेवन वजन को तेजी से बढ़ाने में सहायक माना जाता है। दूध से वसा, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा दूध कैल्शियम सहित विटामिन और खनिजों का भी एक उत्कृष्ट स्रोत है। दूध की प्रोटीन सामग्री मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देती है। एक अध्ययन में पाया गया कि कसरत के बाद, स्किम दूध पीने से सोया आधारित उत्पाद की तुलना में मांसपेशियों को अधिक प्रभावी ढंग से बनाने में मदद मिल सकती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें