फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेकान: सेहत को गजब के फायदे देती है अखरोट की तरह दिखने वाली ये चीज, होती है विटामिन-ई से भरपूर

Fri, 30 Jul 2021 09:46 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पेकान नट्स के फायदे - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


अखरोट का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आप पेकान के बारे में जानते हैं? दरअसल, यह एक ड्राई फ्रूट है, जो कई दिव्य गुणों और स्वास्थ्य लाभ से भरपूर होता है। भले ही भारत में लोग इसके बारे में ज्यादा न जानते हों, लेकिन अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में इस नट का सेवन बड़े ही चाव से किया जाता है। अखरोट की तरह दिखने वाला यह नट एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है। पेकान को विटामिन-ई के सबसे उत्तम आहारों में से एक माना जाता है और ये तो आप जानते ही होंगे कि विटामिन-ई उम्र के साथ होने वाले धब्बों, मोतियाबिंद, टाइप-2 डायबिटीज और फैटी लिवर से संबंधित बीमारियों को कम करने में महत्वपूर्ण है। नियमित रूप से इसका सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई प्रकार की समस्याओं में उपयोगी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं पेकान के सेवन से होने वाले फायदों और नुकसान के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायबिटीज में लाभकारी है पेकान 
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखना बड़ा चुनौती होती है। ऐसे में पेकान का सेवन फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है और टाइप-2 डायबिटीज को बढ़ने से रोकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कितनी मात्रा में पेकान का सेवन करना है, इसके लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वजन कम करने में भी है मददगार 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि जो लोग अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिसमें फैट की मात्रा कम हो। हालांकि सभी प्रकार के फैट शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होते हैं, बल्कि स्वस्थ वसा का सेवन भी शरीर के लिए जरूरी होता है। पेकान में स्वस्थ वसा पाई जाती है, जो वजन को संतुलित बनाए रखने में मदद करती है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हड्डियों को बनाता है स्वस्थ 
  • पेकान में काफी मात्रा में मैंगनीज पाया जाता है और विशेषज्ञ कहते हैं कि मैंगनीज हड्डियों का विकास करने, पाचन एंजाइम को बनाने और प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। अगर शरीर में मैंगनीज की कमी हो जाए, तो हड्डियों की कमजोरी और जोड़ों में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेकान नट्स - फोटो : iStock
पेकान के सेवन के नुकसान 
  • कुछ लोगों को पेकान में मौजूद कुछ तत्वों से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन करने पर उल्टी, गले और जीभ की सूजन, चक्कर आने और सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सलाह दी जाती है कि पेकान का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें