फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: इस मेवे के फायदे अनेक, डायबिटीज और हृदय रोगियों के लिए है सेहत का खजाना

Sun, 20 Jun 2021 07:46 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ड्राई-फ्रूट्स के सेवन के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
मौजूदा समय में लोगों की सबसे बड़ी प्रथामिकता है- सेहत को ठीक रखना और इम्यूनिटी बढ़ाना। आप भी निश्चित ही तमाम प्रकार के उपायों को प्रयोग में लाकर स्वास्थ्य को ठीक रखने के प्रयास में लगे होंगे। आहार और पोषण विशेषज्ञों की मानें तो सेहत को ठीक रखने के लिए सभी लोगों के लिए रोजाना ड्राई-फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। इनमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 
इस लेख में हम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद अखरोट के बारे में बताने जा रहा हैं। आहार विशेषज्ञों के मुताबिक अखरोट, शरीर के लिए बेहद फायदेमंद सुपरफूड है जो हृदय, मस्तिष्क और आंत  को स्वस्थ रखने के साथ शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकता है। इसका नियमित सेवन कई गंभीर रोगों में लाभदायक हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से इससे होने वाले फायदों को समझते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
अखरोट खाने के तमाम फायदे - फोटो : istock
अखरोट के फायदे
पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को रोजाना कम से कम सात अखरोट (28 ग्राम) का सेवन करना चाहिए। यह करीब एक मुट्ठी की मात्रा के बराबर है। करीब 28 ग्राम अखरोट में  4 ग्राम प्रोटीन, 2 ग्राम फाइबर और 2.5 ग्राम ओमेगा-3 की मात्रा पाई जाती है। यह सभी पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद फायदेमंद और आवश्यक हैं। अखरोट का सेवन वजन को नियंत्रित करने, भूख को शांत करने और शरीर के कई अंगों के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। आइए अध्ययन आधारित इन फायदों के बारे में जानते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अखरोट का रोजाना करें सेवन - फोटो : Social media
डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, डायबिटीज रोगियों के लिए अखरोट का सेवन काफी लाभदायक हो सकता है। विशेषकर टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों के लिए अखरोट के तेल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में काफी मददगार है। इसके अलावा डायबिटीज रोगियों के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्व इससे प्राप्त किए जा सकते हैं।

4 of 5
कई बीमारियों में फायदेमंद है अखरोट - फोटो : Pixabay
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है
अखरोट को स्वस्थ वसा का समृद्ध स्रोत माना जाता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, रक्त लिपिड, एपोलिपोप्रोटीन और रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए इस ड्राई फ्रूट का सेवन फायदेमंद हो सकता है। अखरोट में कोलेस्ट्रॉल को कम करने के गुण पाए जाते हैं। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक है, जिससे हृदय की गतिविधियां सुचारू बनी रहती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखरोट सेहत का खजाना - फोटो : getty images
पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार
हेलियॉन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, अखरोट का नियमित सेवन करने से वीर्य की क्वालिटी में सुधार होता है। इसके अलावा यह शुक्राणु की संख्या बढ़ाने में भी मददगार है। इस आधार पर इसे पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सभी लोगों को नियमित रूप से अखरोट का सेवन करना चाहिए।

--------------------
नोट: यह लेख अखरोट के फायदों को लेकर हुए तमाम अध्ययनों के आधार पर तैयार किया गया है। अध्ययन संलग्न हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें