फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: सर्दियों में कम मिल पाती है सूर्य की रोशनी, कहीं हो न जाए विटामिन-डी की कमी?

Thu, 04 Jan 2024 08:24 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
vitamin d - फोटो : amarujala
हमारे शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स-प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इनमें से कुछ पोषक तत्व हमें आहार से मिलते हैं और कुछ प्रकृति और वातावरणीय स्थितियों के संपर्क में आने से प्राप्त होता है। विटामिन-डी ऐसा ही एक अति आवश्यक तत्व है, जो शरीर के लिए कई प्रकार से महत्वपूर्ण है। हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को ठीक रखने के लिए हमें इसकी आवश्यकता होती है। शरीर में इस विटामिन की कमी के कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

सूर्य की रोशनी, विटामिन-डी के सबसे बेहतर स्रोतों में से एक है। हालांकि सर्दियों में जब धूप कम होती है तो शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी नहीं मिल पाता है। तो क्या इस स्थिति में शरीर में विटामिन-डी की कमी हो सकती है? और इसकी पूर्ति किस प्रकार से की जा सकती है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विटामिन-डी की जरूरत - फोटो : Pixabay
शरीर के लिए जरूरी है विटामिन-डी

हमारे शरीर को विटामिन-डी की आवश्यकता होती है उसका अधिकांश हिस्सा त्वचा द्वारा निर्मित होता है। विटामिन डी3 का उत्पादन करने के लिए त्वचा को सूर्य के प्रकाश की यूवी किरणों की आवश्यकता होती है। अध्ययनों में पाया गया है कि 8 से 10 मिनट तक शरीर के 25% हिस्से पर अगर धूप लग जाए तो ये गर्मियों के दौरान विटामिन-डी की जरूरी मात्रा उत्पन्न करने के लिए पर्याप्त है। हालांकि सर्दियों के दौरान इसके लिए लगभग दो घंटे तक सूरज के संपर्क में रहना जरूरी माना जाता है।

ऐसी स्थिति में जब पर्याप्त धूप न हो तो आहार के माध्यम से विटामिन-डी प्राप्त करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मछलियां और अंडे

कुछ प्रकार की मछलियां, विशेषतौर पर वसायुक्त मछलियां विटामिन-डी से भरपूर होती हैं। इन मछलियों को खाने से विटामिन डी की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। मछलियों के अलावा अंडे की जर्दी में भी विटामिन-डी पाया जाता है। अंडे की जर्दी, प्रोटीन और विटामिन जैसे अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के साथ विटामिन-डी का भी बेहतर स्रोत है। सर्दियों में इनका सेवन करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

4 of 5
मशरूम(फाइल) - फोटो : iStock
मशरूम से कर सकते हैं पूर्ति

अगर आप शाकाहारी हैं, मछलियां और अंडे नहीं खाते हैं तो मशरूम का सेवन करना भी विटामिन डी प्राप्त करने में आपके लिए सहायक है। आहार में मशरूम को शामिल करके आप सेलेनियम, विटामिन-सी और फोलेट की भी पूर्ति कर सकते हैं। एक कप मशरूम (100 ग्राम) में 7IU विटामिन डी होता है। इसका नियमित सेवन कई प्रकार से लाभप्रद हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विटामिन-डी कैसे प्राप्त करें? - फोटो : Pixabay
फलों से प्राप्त करें विटामिन-डी

अन्य की तुलना में संतरे और केले विटामिन-डी से भरपूर फल हैं। पालक, गोभी, सोयाबीन, सेम और कुछ प्रकार के सूखे मेवे भी इस विटामिन की पूर्ति में मददगार हो सकते हैं। वयस्कों को प्रतिदिन 15 माइक्रोग्राम की मात्रा में इस विटामिन की जरूरत होती है, ऐसे में आप अपने लिए पौष्टिक आहारों का चयन करके विटामिन डी की पूर्ति कर सकते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें