कोविड-19 के लक्षण
- फोटो : iStock
कोरोना के अन्य लक्षण और उनकी दर
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया, कोरोना संक्रमण की स्थिति में सबसे आम लक्षणों में नाक बहना (31.1 प्रतिशत), खांसी (22.9 प्रतिशत), सिरदर्द (20.1 प्रतिशत), थकान (19.6 प्रतिशत), मांसपेशियों में दर्द (15.8 प्रतिशत), गले में खराश (13.2 प्रतिशत) प्रतिशत), सोने में परेशानी (10.8 प्रतिशत) और चिंता (10.5 प्रतिशत) जैसी समस्याएं प्रमुखता से देखी जा रही हैं। नींद में कठिनाई और एंग्जाइटी की समस्या के दीर्घकालिक स्वास्थ्य दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं, जिसको लेकर सावधानी बरतना जरूरी है।