फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vitamin-D Deficiency: क्या विटामिन डी की कमी से भी हो सकती है डायबिटीज? कहीं आपमें भी तो नहीं है इसका जोखिम

Tue, 31 Oct 2023 05:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज की समस्या और उपचार - फोटो : istock
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार के माध्यम से हमें नियमित रूप से कई प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन-डी ऐसा ही एक अतिआवश्यक पोषक तत्व है जिसके शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए विटामिन-डी वाली चीजों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी जाती रही है। क्या आप जानते हैं कि हड्डियों-इम्युनिटी के अलावा ये विटामिन, डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए भी बहुत आवश्यक होता है?

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों में विटामिन-डी की कमी होती है उनमें न सिर्फ डायबिटीज का खतरा अधिक हो सकता है साथ ही इम्युनिटी की कमजोरी के चलते मधुमेह की गंभीर जटिलताएं भी विकसित हो सकती हैं।

आइए जानते है कि विटामिन-डी की कमी मधुमेह के खतरे को किस प्रकार से बढ़ाने वाली मानी जाती है?
विज्ञापन

2 of 5
विटामिन डी की कमी से होने वाली समस्याएं - फोटो : iStock
विटामिन डी और डायबिटीज का खतरा

अध्ययनों में पाया गया कि जिन लोगों में विटामिन-डी की कमी होती है, उनमें इंसुलिन प्रतिरोध होने और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा अधिक हो सकता है। 

विटामिन-डी अग्नाशयी बी-कोशिकाओं से इंसुलिन रिलीज को उत्तेजित करके ग्लूकोज होमियोस्टैसिस को भी नियंत्रित करता है। इसलिए जिन लोगों में विटामिन-डी की कमी होती है उनमें मधुमेह रोग के विकसित होने और इसके गंभीर रूप लेने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। ॉ


विज्ञापन

3 of 5
विटामिन-डी की कमी के दुष्प्रभाव - फोटो : Pixabay
विटामिन-डी सप्लीमेंट्स से मिल सकता है लाभ

डायबिटीज के खतरों के बारे में जानने के लिए किए गए अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों को डायबिटीज है अगर वे आहार में विटामिन-डी वाली चीजें या डॉक्टर की सलाह पर विटामिन-डी सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, तो ये शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मददगार हो सकती है। हालांकि हमेशा इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इसका बहुत अधिक मात्रा में सेवन न किया जाए। इसकी अधिकता भी डायबिटीज की जटिलता को बढ़ाने वाली हो सकती है।

4 of 5
टाइप-2 डायबिटीज - फोटो : Pixabay
विटामिन की अधिकता हो सकती है समस्याकारक

टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों, जिनमें हृदय और किडनी की बीमारी का खतरा अधिक होता है उनके लिए वैसे तो विटामिन-डी लाभकारी है, पर अतिरिक्त विटामिन-डी का सेवन आपकी समस्याओं को और भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

विटामिन-डी का अधिक सेवन रक्त में कैल्शियम के स्तर में वृद्धि का कारण बनती है जो रक्त वाहिकाओं और ऊतकों को सख्त कर देती है, इससे हृदय और किडनी को नुकसान हो सकता है। इसलिए बिना डॉक्टरी सलाह के लिए विटामिन-डी सप्लीमेंट्स नही ली जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आहार में शामिल करें विटामिन-डी वाली चीजें - फोटो : istock
आहार से प्राप्त करें ये विटामिन

आहार के माध्यम से इस आवश्यक पोषक तत्व की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। कॉड लिवर ऑयल, फैटी फिश, संतरे के जूस और डेयरी उत्पाद विटामिन-डी का अच्छा स्रोत हैं। फैटी फिश में भी विटामिन डी होती हैं। इसके अलावा अंडे की जर्दी और कुछ प्रकार के नट्स के सेवन से भी इसमें लाभ पाया जा सकता है। आहार में इस विटामिन की सेवन जरूर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।


--------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें