एंटीबायोटिक प्रतिरोध के गंभीर जोखिम
- फोटो : istock
एंटीबायोटिक प्रतिरोध के कारण हो रही हैं लाखों मौंतें
अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया, दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत क्षेत्र एंटीबायोटिक दवाओं के कम होते प्रभावों के सबसे ज्यादा शिकार हैं, यहां हर साल एंटीबायोटिक प्रतिरोध के कारण लाखों बच्चों की अनावश्यक मौतें होती हैं। डब्ल्यूएचओ ने यहां तक कहा है कि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) मानवता के सामने आने वाले शीर्ष 10 वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरों में से एक है।
नवजात शिशुओं में, हर साल वैश्विक स्तर पर सेप्सिस के अनुमानित तीन मिलियन मामले सामने आते हैं, जिसमें 570,000 (5.7 लाख) मौतें हो जाती हैं। इनमें से कई मामले बैक्टीरिया के इलाज के लिए प्रभावी एंटीबायोटिक, दवाओं के कम होते असर के कारण हैं।