फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह उठते ही इस्तेमाल करते हैं मोबाइल तो सावधान, घातक हो सकते हैं परिणाम

Sat, 07 Sep 2019 02:20 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आजकल के समय में मोबाइल हर किसी के जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका हैं। हम हर वक्त फोन का इस्तेमाल करते हैं।फोन से इतना जुड़ गए हैं कि रात को सोने से पहले और सुबह उठते ही हमें सिर्फ अपना फोन ही नजर आता है। हम सभी सुबह उठते ही फोन का इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन क्या आपको यह पता हैं कि सुबह उठते ही फोन का इस्तेमाल करने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सुबह उठते ही फोन का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए।
 
 
विज्ञापन

2 of 6
mobile phone
हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में करीब 2000 लोगों पर एक सर्वे कराया गया। इस सर्वे में पाया गया कि जो लोग सुबह उठकर फोन का इस्तेमाल करते हैं उनके दिन की शुरुआत स्ट्रेस से होती है। जिसके कारण उन्हें अपने कार्य करने में कई दिक्कतें आती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
विशेषज्ञों की मानें तो , सुबह उठते ही जब हम मोबाइल में नोटिफिकेशन देखते हैं, हमारा दिमाग सिर्फ उसी विषय के बारे में सोचने लगता है। जिसके कारण हमारा दिमाग किसी दूसरे काम में नहीं लगता है। ऐसा करने से हमारे कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता है।
 

4 of 6
stress
सुबह उठते ही जब हम किसी चीज के बारे में सोचने लगते हैं। लगातार उस विषय के बारे में सोचने से हमें तनाव और ऐंग्जाइटी होने लगती है। ऐसा कहा जाता हैं कि सुबह के वक्त कई लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ होता है। ऐसे में ज्यादा तनाव लेने से ब्लड प्रेशर लेवल और बढ़ सकता है। इसके कारण आपको कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
सुबह उठते ही जब हम अपनी मेल या नोटिफिकेशन चेक कर रहे होते हैं। तब हम बीते दिनों की बातों को पढ़ रहे होते है। जिसके कारण हम अपने वर्तमान को भूलकर अतीत में जीने लगते हैं। इसकी वजह से आप अपना मन और दिमाग को वर्तमान में नहीं लगा पाते हैं। जिसके कारण आपके दिन की शुरुआत अच्छे ढ़ंग से नहीं होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Stress
एक्सपर्टस के अनुसार सुबह उठते ही फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आप सुबह उठने के बाद मेडिटेशन और योगा भी कर सकते हैं। मेडिटेशन और योगा करने से आपका मन और दिमाग को शांति की प्राप्ति होगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें